पवन वीर राजोद 9993688124
राजोद~राजोद में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
सुबह से ही मंदिरो में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिरो को पुष्प मालाओ व रंग बिरंगी विद्युत रोशनीयो से सजाया गया।
बस स्टैंड सिद्धि विनायक मंदिर प्रांगण में मटकी फोड़ कार्यक्रम रखा।
इसी प्रकार आथमनावास श्री कृष्ण मंदिर, रानीखेड़ी में माँ विश्वेश्वरि माताजी, श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर आदि मंदिरो पर मटकी फोड़ कार्यक्रम रखे गए।
नगर के अति प्राचीन मंदिर रामबोला मंदिर, रणछोड़राय मंदिर, श्री चार भूजानाथ गुजराती सेन समाज मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया था।
सभी मंदिरों में भगवान जी को पालना बांधकर झुलाया गया।
मटकी फोड़ विजेताओ को समिति द्वारा पुरस्कार दिया गया।
रात्रि के ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की नगर के सभी मंदिरो में पूजा- अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
जन्माष्टमी उत्सव पर पुलिस व्यस्थता चाक चौबंद रही।
