back to top
Saturday, September 12, 2026
HomeAll Newsबदनावर कांग्रेस संगठन में नियुक्ति, दिलीपसिंह डोडिया ब्लॉक महामंत्री तो सत्यनारायण पाटीदार...

बदनावर कांग्रेस संगठन में नियुक्ति, दिलीपसिंह डोडिया ब्लॉक महामंत्री तो सत्यनारायण पाटीदार बने ब्लॉक उपाध्यक्ष

जगदीश चौधरी बदनावर।
बदनावर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है जिसके चलते गांव गांव में सर्वे के आधार पर पार्टी के पदाधिकारी ने बदनावर विधानसभा में रिक्त पदों पर नियुक्ति शुरू कर दी है इसी नियुक्ति के क्रम में विधानसभा के गाँव खिलेड़ी से ब्लॉक उपाध्यक्ष के पद पर सत्यनारायण पाटीदार एवं ब्लॉक महामंत्री के पद पर दिलीप सिंह डोडिया, युवा मंडल अध्यक्ष दिपक वैष्णव, ब्लॉक नगर अध्यक्ष घनश्याम गामड़ को नियुक्त किया गया। उक्त नव नियुक्त पदाधिकारी की नियुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला धार के जिला अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार एवं पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम की अनुशंसा पर की गई है। ज्ञात हो कि दिलीप सिंह डोडिया पूर्व में किसान हितेषी मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय रह चुके हैं, किसानों के प्रति सक्रिय रह कर विपक्ष नेता के रूप प्रबल भूमिका के निर्वहन उनके लिए पदोन्नति के द्वार खोल सकता है। यही कारण है कि क्षेत्र में उक्त चारो नव नियुक्त पदाधिकारी की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय किसानों भी काफी उत्साह है, मीडिया एवं सोसल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments