back to top
Saturday, November 7, 2026
HomeAll Newsराजोद पुलिस ने की चार पहिया वाहन से परिवहन होती अवैध शराब...

राजोद पुलिस ने की चार पहिया वाहन से परिवहन होती अवैध शराब जब्त, माल वाहन सहित एक को पकड़ा

✍️पवन वीर राजोद 9993688124
थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
आरोपी अनिल चौधरी निवासी संदला से एक बोलेरो वाहन व 31 पेटीअवैध शराब कुल कीमती 404880 रुपये जप्त की गयी ।

आगामी चुनाव को देखते हुये वर्तमान में चल रही अवैध शराब स्थाई वारन्टी फरारी वारन्टी एवं गिरफ्तारी वारन्टी की मुहिम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान इन्द्रजीतसिंह बाकलवार एवं अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर श्रीमान आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में थाना राजोद पर कल दिनांक 26.08.2023 की रात्री को अवैध शराब की सूचना मिलने पर रात्री करीब 1.30 बजे एक बोलेरो गाडी क्रमांक MP09CG2248 को आरोपी अनिल पिता भगवानलाल चौधरी जाति गारी उम्र 29 साल निवासी संदला के साथ पकडाया । गाडी को चैक करते गाडी में 26 पेटी बीयर 312 बल्क लीटर कीमती 74880 रुपये एवं 5 पेटी सुपर मास्टर व्हिस्की शराब 45 बल्क लीटर कीमती 30000 रुपये कुल शराब 357 बल्क लीटर कीमती 104880 व बोलेरो गाडी क्रमांक MP09CG2248 कीमती 3 लाख रुपये जप्ती की गयी। शराब एवं गाडी की कुल कीमत 404880 रुपये। जिस पर से थाना राजौद पर अपराध क्रमांक 401/27.08.2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित कछावा, सउनि पी.एस डामोर, आर. मोहित सेन, रोहित नागर, भंवरसिंह एवं सायबर सेल से आरक्षक प्रशांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments