back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsचोर पुलिस की जुगलबंदी दाव बड़ा है प्रयास जारी है, हेलीपेट बना...

चोर पुलिस की जुगलबंदी दाव बड़ा है प्रयास जारी है, हेलीपेट बना हरिओम कृषि सेवा केंद्र राजोद, सतर्क रहे जनता

✍️बेबाक आजाद 9993756976

कुछ दिन पूर्व खबर थी कि जनता के विश्वास को कायम रखने पर धार जिले की दसई चौकी प्रभारी व अमझेरा के थाना प्रभारी का जिले के ही लेडगांव में ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें साफा पहना सम्मानित किया। खबर बड़ी ही राहत भरी थी, कारण था चोरी पर पुलिस का मामले को गंभीरता से ध्यान देना और जनता के भरोसे को कायम रख तत्काल चोरी के माल सहित चोरों को पकड़ लेना जिससे जनता के बीच सुरक्षा का भाव बढ़ा है वहीं इसके विपरित इसी जिले के थाना राजोद कस्बे में चोरी की घटनाओं पर नित्य इजाफा हो रहा है, यहां चोर ब मुश्किल ही पकड़े जाते हैं, कुछ समय पूर्व ही सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल को चोरों के विरुद्ध हुंकार भरते देखा है, जेम तेम पुलिस को खुलासा करते देखा है, यहीं कुछ माह पूर्व सनातन धर्म में नगर के रखवाले माने जाने वाले खेड़ापति हनुमान मंदिर में चोरी हुई, चोर इत्मीनान से खेड़ापति महाराज के चांदी मुकुट व आभूषण जो की करीब एक किलो के थे ले गए, इसपर पुजारी श्रवण बैरागी ने तत्काल पुलिस को लिखित सूचना दे दी पर आज तक मामले को पंजीबद्ध नहीं किया गया, उस पर आड़ा टेड़ा जुमला ये कि अरे ये तो हमारे भी भगवान है, रिपोर्ट लिखने से क्या होगा, जैसे ही चोर पकड़े जाएंगे अपन तत्काल लिख लेंगे। अभी हाल में कुछ दिन पूर्व बस स्टेंड के सरदारपुर मार्ग पर हरिओम कृषि सेवा केंद्र से चार बदमाश बेखौफ अपना कमाल दिखा माल ले गए, वहां के सीसी टीवी कैमरे के वीडियो फुटेज में साफ देखा जा रहा है, पुलिस की गाड़ी का सायरन साफ सुनाई दे रहा है और चोर पूरे इत्मीनान से अपना काम कर के निकल रहे हैं। बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज हुई इसकी पर चोरों की स्थिति तो यह जान पड़ी की चोरी के बाद चोरों ने यहाँ अपना पड़ाव जमा छत के सहारे किसी अन्य बड़े दांव की फिराक में लगने लगे हैं, वही चार बदमाश पुनः एक बार इसी दुकान पर अटैक करते एक दिन पूर्व देखे गए हैं। हरिओम कृषि सेवा केंद्र के मालिक हरिओम धाकड़ ने अपनी दुकान पर कुछ दिन पूर्व हुई चोरी से सतर्कता बरतते हुए इन्होंने अपनी दुकान की शटर में अलार्म लगवा लिया था जिसकी वजह से इनकी शटर को चोरों द्वारा दुबारा छेड़ते ही वो बज उठा और बदमाशों को भागते सीसी टीवी में कैप्चर हुआ है। हरिओम धाकड़ का कहना है कि यदि पुलिस सतर्कता नहीं बरतेगी और चोर इसी तरह बेखौफ रहे तो ये छत के सहारे कोई बड़ा दांव खेल ले कोई बड़ी बात नहीं, हरिओम ने बताया कि पूर्व हुई मेरी दुकान की चोरी में चोरों ने छत का सहारा लिया था और छत पर चढ़ने के बाद इस लाइन के किसकी की भी छत पर पहुंच कर किसी के यहां भी दाव दिखाया जा सकता है। यदि हरिओम की बातों व परिथिति को देखा जाय तो आम जनता को ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता जान पड़ती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments