back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsप्याज पर निर्यात शुल्क हटाने के संबंध में बदनावर किसान कांग्रेस ने...

प्याज पर निर्यात शुल्क हटाने के संबंध में बदनावर किसान कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

✍️जगदीश चौधरी बदनावर।
केंद्र सरकार द्वारा प्याज की कीमत बढ़ने की आशंका के चलते प्याज पर 40 प्रतिशत एक्सपोर्ट डयूटी लगा दी गई है। इसके विरोध में किसान कांग्रेस ने मंगलवार को कृषि उपज सब्जी मंडी बदनावर में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में मिल रहे प्याज की कीमतों को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगा दिया है। जिससे प्याज के भाव फिर से मंडियों में कम हो रहें है। इसका सीधा नुकसान किसानों को उठाना पड़ेगा। जबिक विगत तीन वर्षो से किसानां को प्याज में भारी नुकसानी झेलना पड़ी है। किसानों के हित में शीघ्र ही एक्सपोर्ट डयूटी को हटाया जाए। यदि समय रहते सरकार ने मांग नही मानी तो कांग्रेस द्वारा मंडी में नीलामी कार्य बंद करवाया जाएगा तथा विधायक का घेराव, धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस दौरान डा. अभिषेकसिंह राठौर टिंकू बना, मनीष बोकड़िया तथा कैलाश गुप्ता ने संबोधित किया। ज्ञापन का वाचन ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम जाट ने किया। इस अवसर पर अश्विन पाटीदार, जगदीश पाटीदार, मुकेश होती, अनूप जैन, संदीप माहेश्वरी, हरिश मांगलिया, विरेन्द्र सिंह डाबी, जिला महामंत्री पप्पू सिर्वी, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुर्जर, भोला होती, कालू भूरिया, कान्हा भूरिया, इंदर पाटीदार, भेरू वसुनिया, महेंद्र कटारे, उमेश पाटीदार, परमानंद गुर्जर, अक्षत चौपडा, अजय गायकवाड़, समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा व प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments