✍️जगदीश चौधरी बदनावर।
पुलिस चौकी दसई में रविवार को टप्पा तहसील दसई कस्बे में भगवान श्री रामरमेश्वर महादेव की शाही पालकी व्यवस्था के मद्देनजर शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें नवागत चौकी प्रभारी राजू मकवाना द्वारा शाही पालकी के आयोजक एव व्यवस्थापक श्री रामरामेश्वर समिति के अध्यक्ष सदस्य सहित अन्य ग्रामीण लोगों एव पत्रकार जन से चर्चा की। बैठक में चौकी प्रभारी श्री मकवाना ने बैठक में उपस्थित आमजन को बताया कि पुलिस का हर जवान इस धार्मिक में यथासंभव अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा एवं सभी ग्रामीणों से भी पुलिस सहयता की इच्छा रखती है भगवान की शाही पालकी में परस्पर सहयोग से किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि नही होगी ।
इस दौरान बैठक में शाही पालकी के आयोजक, समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामीण जन व जनप्रतिनिधि गण तथा राजस्व अमले से कर्मचारी सहित विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं टप्पा तहसील मीडिया संगठन के सदस्य आदि मौजूद थे।
