back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsविकास यात्रा को आम जनता की समस्या के समाधान का माध्यम बनाएं...

विकास यात्रा को आम जनता की समस्या के समाधान का माध्यम बनाएं – कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

उज्जैन 10 फरवरी. कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने विकास यात्रा को लेकर सभी एसडीएम तहसीलदारों की बैठक ली तथा निर्देश दिए कि विकास यात्रा को लोगों की समस्या का समाधान करने का माध्यम बनाया जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि विकास यात्रा में प्रतिदिन जाकर मुख्यमंत्री ग्रामीण एवम शहरी भू अधिकार योजना ,फोति नामांतरण , जाति प्रमाण पत्र व खाद्यान्न पर्ची आदि के मामले में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण करें । बैठक में एसडीएम तराना द्वारा बताया गया कि आज मकड़ोन नगर परिषद में आयोजित विकास यात्रा पर मौके पर ही 20 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 55 खाद्यान्न पर्चियां जारी की गई है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments