✍️सरदार पाटीदार…सरदारपुर न्यूज़…
नगर परिषद सरदारपुर में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को लेकर पार्षदों के चुनाव हुए संपन्न। नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की तरफ से मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल और भाजपा की तरफ से रोमा धर्मेंद्र मंडलोई मैदान में उतारा गया था जिसमें कांग्रेस की मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल को 10 तथा भाजपा की रोमा धर्मेंद्र मंडलोई को 5 मत प्राप्त हुए। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष चुनी गई। अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी संपन्न हुई उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से शैलेंद्र चौहान भाजपा की ओर से बबीता चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया था जिसमें कांग्रेस के शैलेंद्र चौहान को 9 मत मिले और भाजपा की बबीता चौधरी को मिले 6 मत। इस तरह से सरदारपुर नगर परिषद में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों ही पदों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकालकर नगर में आतिशबाजी की गई जगह-जगह नगर में हुआ भव्य स्वागत बधाई देने वालों की लगी कतारें विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासों की हुई जीत सरदारपुर नगर परिषद में कांग्रेश की बनी परिषद नगर वासियों में खुशी की लहर।
