✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
सरदारपुर तहसील के ग्राम पंचायत सोनगढ़ में दिनांक 1 फरवरी 2023 गुरुवार को भारतीय सेना में पदस्थ संदीप शर्मा का भव्य सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुलसिंह चौहान सरदारपुर थे। अध्यक्षता भूतपूर्व सरपंच गंगाराम कुमावत ने की। सम्मान समारोह के समय संदीप शर्मा के माता-पता भी मंचासीन थे।
कौन है संदीप शर्मा –संदीप शर्मा सीताराम जी शर्मा सोनगढ़ के घर में एकलौते चिराग है। इनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर सोनगढ़ में आचार्य शंकर लाल जी कुमावत (शासकीय शिक्षक) के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कक्षा छठी से बारहवीं तक की शिक्षा मानस स्कूल राजगढ़ से प्राप्त की। आपने ग्रेजुएशन पीएमबी गुजराती साइंस कॉलेज इंदौर से प्राप्त की। तत्पश्चात फिजिकल एवं रिटर्न परीक्षा की तैयारी कैप्टन एकेडमी नौलखा इंदौर रिटायर्ड कैप्टन सुरेंद्रसिंह जी के मार्गदर्शन में 2 वर्ष के कठिन परिश्रम के चलते भारतीय सेना में सिपाही के पद की उपलब्धि प्राप्त की। कैप्टन सुरेंद्रसिंह जी ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी सेना से लोहा लेते समय इनके बाए हाथ में गोली लगी थी। ये कारगिल युद्ध के समय 11 राजपूताना राइफल में हवलदार के पद पर पदस्थ थे। भारतीय सेना में संदीप शर्मा का चयन मार्च 2017 में हुआ था जिसमें फिजिकल, मेडिकल तथा लिखित परीक्षा जुलाई 2017 में होने के पश्चात जॉइनिंग 23 सितंबर 2017 को महू से ट्रेनिंग हेतु मैकेनाइज्ड इनफैक्ट्री रेजिमेंटल सेंटर अहमदनगर महाराष्ट्र 9 माह के प्रशिक्षण के लिए भेजे गए। तत्पश्चात 6 माह का ट्रेड कोर्स भी हुआ जिसमें इन्हें आर्मी के ट्रक व टैंक को ऑपरेट करना तथा मेंटेनेंस करना सिखाया गया। संपूर्ण ट्रेनिंग के पश्चात पहली पोस्टिंग पंजाब के नाभा में सिपाही के पद पर हुई। दूसरी पोस्टिंग सिक्किम में हुई जहां 17 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर बर्फीली जगह में माइनस 20 डिग्री तापमान में रहकर चाइना बॉर्डर पर ड्यूटी की। वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर शहर में लांस नायक के पद ( जनरल ड्यूटी ) पर पदस्थ है। इनकी माता का नाम श्रीमती राजूबाई सीताराम जी शर्मा है। इनकी शादी श्रीमती मेघा शर्मा से ग्राम मकडावन जिला उज्जैन में संपन्न हुई। श्रीमती मेघा शर्मा ग्रहणी है ।बेटी मेघा शर्मा एवं परिवार की त्याग तपस्या और बलिदान पर सभी समाज जनों को गर्व है। संदीप शर्मा घर का इकलौता चिराग है। धन्य है इनकी माता श्रीमती राजू बाई एवं धन्य है इनके पिता सीताराम जी शर्मा जिन्होंने अपने इकलौते सपूत को मातृभूमि की रक्षा के लिए भारतीय सेना को सौंप दिया। परिवार के 3 सदस्य हैं सरकारी नौकरी में है, इनका संयुक्त परिवार ग्राम सोनगढ़ में निवास करता है। इनके परिवार में लगभग 20 सदस्य है। परिवार में काका काकी श्रीमती संतोष बाई राधेश्याम शर्मा कृषि कार्य करते है। पिता सीताराम जी शर्मा पिछले चार दशक से दूध का व्यवसाय करते हैं। बड़े पापा गिरधारी घासीराम जी शर्मा सहायक अध्यापक के पद पर रहते हुए रिटायर्ड हुए हैं। चचेरा भाई उमेश शर्मा बाग में सहायक अध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। संदीप शर्मा सेना में पदस्थ है ।90 वर्ष की दादी गीताबाई शर्मा के मार्गदर्शन में परिवार का पालन पोषण होता है। सम्मान समारोह के समय गांव के किशन पटेल, शांतिलाल धनेरिया, मुकेश कांवडिया, शैतान सरपंच, मडु कोदीवाल, कालूभाई सीरवी, सीताराम पटेल, रामचंद्र कोदीवाल, भूपेंद्र जी, अक्षत राजौरा, पवन चौयल, रामगोपाल, सीताराम पटेल आदि माता बहने बच्चे एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन केदार जालवाल एवं आभार महेश शर्मा ने माना।
