back to top
Saturday, June 6, 2026
HomeAll Newsखिलेड़ी के शासकीय संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर हुआ झंडा वंदन

खिलेड़ी के शासकीय संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर हुआ झंडा वंदन

✍️बदनावर जगदीश चौधरी ।

कडाके की ठंड के बावजूद नगर मे गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य मे शासकीय हाई स्कूल प्रांगण मे झंडा वंदन के पश्चात नगर मे प्रभात फेरी निकाली गई।वही प्रभात फेरी मे बच्चों द्धारा भारत माता की जय एवं महापुरुषों के जयकारो के साथ नगर मे भ्रमण करते हुए आरोग्य उपस्वास्थ्य केन्द्र,शासकीय आदिम जाति सेवा समेति एवं पंचायत परिसर सहित शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्कूल व दुग्ध उत्पादक संस्था के कर्मचारि, सरपंच, अध्यक्ष एवं वरिष्ठजन के द्वारा मां सरस्वती, महात्मा गांधी के चित्र व ध्वज की पूजन कर पुष्पमाला पहनाकर दिप प्रज्वलित कर झंडा वंदन किया गया। झंडा वंदन पश्चात विद्यालय के बालक-बालिकाओं व ग्रामीण जन के द्धारा राष्ट्रगान किया गया। ततपश्चात विद्यालय के बालक बालिकाओं ने गणेश स्तुति व देश भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। वही कुछ छात्रो के द्धारा देश प्रेम और उत्साह भरे विचारो को रखा गया। नागरिको में भी झंडा वंदन को लेकर उत्साह दिख रहा था। कार्यक्रम समापन पश्चात प्रसादी वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments