back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsक्या कहता हैं आज का दिन, श्री कृष्णाश्रय पौराणिक शाखा धुलेट जिला...

क्या कहता हैं आज का दिन, श्री कृष्णाश्रय पौराणिक शाखा धुलेट जिला धार का 26 जनवरी 23 गुरुवार का पंचांग

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

????#प्रतिदिन पंचाग ?????26 जनवरी 2023 ???? अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत धर्माचार्य उपाध्यक्ष श्री कृष्णा श्रय पोराणिक शाखा धुलेट जिला धार 9630961077/9826418220के अनुसार
???
श्री गणेशाय नमः !!????
शुभ् विक्रम् संवत् – 2079 नल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1944 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – माघ माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- पंचमी 10:27:33, बाद-षष्ठी,
दिन- #गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 13 माघ गते,
नक्षत्र- उ०भाद्रपदा 18:55:36,
योग- शिव 15:27:39, बाद-सिद्ध,
करण- बालव 10:27:33, बाद-कौलव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:39,
सूर्यास्त- 17:53:47,
दिन काल- 10:40:08,
रात्री काल- 13:19:26,
चंद्रोदय- 10:26:39,
चंद्रास्त- 22:56:48,
राहू काल- 13:54 – 15:14 अशुभ,
यम घंटा- 07:14 – 08:34 अशुभ,
अभिजित – 12:12 – 12:55 शुभ,
गंड मूल- 18:56 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक- अहोरात्र अशुभ,
दिशा शूल – दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज पंचमी तिथि को बेल का फल खाने से कलंक लगता है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
☀️ दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
शुभ- 07:14 – 08:34,
चर- 11:14 – 12:34,
लाभ- 12:34 – 13:54,
अमृत- 13:54 – 15:14,
शुभ- 16:34 – 17:54,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
अमृत- 17:54 – 19:34,
चर- 19:34 – 21:14,
लाभ- 24:34* – 26:13, शुभ- 27:53 – 29:33, अमृत- 29:33 – 31:13*,
☀️ किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
    ☀️ दिन का होरा चक्र …..
    बृहस्पति- 07:14 – 08:07,
    मंगल- 08:07 – 09:00,
    सूर्य- 09:00 – 09:54,
    शुक्र- 09:54 – 10:47,
    बुध- 10:47 – 11:40,
    चन्द्र- 11:40 – 12:34,
    शनि- 12:34 – 13:27,
    बृहस्पति- 13:27 – 14:20,
    मंगल- 14:20 – 15:14,
    सूर्य- 15:14 – 16:07,
    शुक्र- 16:07 – 17:00,
    बुध- 17:00 – 17:54,
    ☀️ रात्री का होरा चक्र …..
    चन्द्र- 17:54 – 19:00,
    शनि- 19:00 – 20:07,
    बृहस्पति- 20:07 – 21:14,
    मंगल- 21:14 – 22:20,
    सूर्य- 22:20 – 23:27,
    शुक्र- 23:27 – 24:34, बुध- 24:34 – 25:40, चन्द्र- 25:40 – 26:47, शनि- 26:47 – 27:53, बृहस्पति- 27:53 – 29:00, मंगल- 29:00 – 30:07, सूर्य- 30:07 – 31:13*,
    ????#राशिफल !!
    ☀️ 1मेष राशि :- आज इस राशि के जातक का काम बनेगा। किसी अपने के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है, शारीरिक कष्ट संभव है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शत्रु पस्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी, प्रेम संबंध बनेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
    ☀️2 वृषभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक का शुभ रहेगा। घर के सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। बुरे लोगों से दूरी बनाए रखें। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है।
    ☀️ 3मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातक को विरोध से हानि पहुंचा सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। आप संघर्ष के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करने पड़ेंगे और धैर्य रखें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।
    ☀️4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक को धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप पर कुबुद्धि हावी रहेगी। चिंता तथा तनाव भी रहेगा। मित्रों से संबंध सुधरेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।
    ☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक वाहन का इस्तेमाल में सावधानी रखें। पुराना रोग परेशानी का कारण रह सकता है। दूसरों के कार्य में दखल न दें। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी और आप कृपया धैर्य रखें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – ग्रे है।
    ☀️6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन खुशनूमा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा, प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।
    ☀️ 6तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक का अच्छा रहेगा। आपको चोट व रोग से परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे और यश बढ़ेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी जिसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।
    ☀️ 8वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातक को शारीरिक कष्ट संभव है तथा तनाव रहेगा। सुख के साधन प्राप्त होंगे। आपकी व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा और प्रसन्नता रहेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
    ☀️ 9धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक आंखों का ख्याल रखें। अनजाना भय सतायेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा और प्रसन्नता रहेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – संतरी है।
    ☀️ 10मकर राशि :- आज इस राशि के जातक का स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी अप‍रिचित पर अतिविश्वास न करें। आपके विवाद से क्लेश होगा। दूसरों के उकसाने में न आएं। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आपको चिंता तथा तनाव रहेगा। व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। कोई बड़ी समस्या आ सकती है और धैर्य रखें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – श्वेत है।
    ☀️ 11कुम्भ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक के शत्रु पस्त होंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पराक्रम बढ़ेगा। लंबे समय से रुके कार्य सहज रूप से पूर्ण होंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में सफलता मिलेगी। व्यापार, व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी और शुभ समय है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नीला है।
    ☀️ 12मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक के घर में अतिथियों का आगमन होगा, व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप संघर्ष उठाने का साहस कर पाएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। अनजाना डर आपको सताएगा। आपके प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है।
    ?????#सुविचार !!
    “विजेत्री च नः संहता कार्यशक्ति, विधायास्य धर्मस्य संरक्षणम्।
    परं वैभवं नेतुमेतत् स्वराष्ट्रं, समर्था भवत्वाशिषा ते भृशम्॥”

भावार्थ :- आपकी कृपा से हमारी विजयशालिनी संघठित कार्यशक्ति हमारे धर्म का सरंक्षण कर इस राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने में समर्थ हो। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें। ? हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments