पवन वीर 9993756976
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद ने स्वामी विवेकानंद जी की 161 जयंती युवा दिवस के अवसर पर संगोष्टि का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यामिक विद्यालय में किया गया। नगर अध्यक्ष तेजस धाकड़ ने विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें युगपुरुष ओर युवाओ के प्रेरणास्त्रोत बताया, आगे तेजस धाकड़ ने कहा के विद्यार्थी परिषद विवेकानंद के नक्शेकदम पर चलने वाला संग़ठन है। आभार नगर मंत्री भानु मेहता ने माना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रान्त कार्यकरिणी सदस्य अमन कावलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
