back to top
Thursday, September 10, 2026
HomeAll Newsसेवानिवृत्ति पर राजोद के मेडिकल ऑफिसर डॉ श्री परमार को गरिमामय समारोह...

सेवानिवृत्ति पर राजोद के मेडिकल ऑफिसर डॉ श्री परमार को गरिमामय समारोह में विभागीय कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

प्राथमिक स्वास्थ केंद्र राजोद के मेडिकल ऑफिसर डॉ ओ.पी.परमार की सेवा अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों ने भव्य समारोह आयोजित कर उन्हें भावबिनी बिदाई दी। राजोद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के प्रसिद्ध पण्डित किशोरीलाल जी उपाध्याय, रामबोला आश्रम के महंत गणपत दास जी, राजोद सरपंच जितेंद्र गामड़, सरदारपुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्रीमती शिला मुजाल्दा रहे। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर ओपी परमार वर्ष 1990 से राजोद प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं, तब से लेकर अब तक 32 साल की सेवाएं इसी केंद्र पर पूर्ण कर 31 जनवरी को वे सेवानिवृत्त हुए है।

डॉ ओपी परमार धार जिले के एक मात्र ऐसे डाक्टर रहे जिन्होंने इतने साल की सेवा एक ही केंद्र पर दी। डॉ परमार की सेवानिवृत्ति पर मुख्य अतिथि पण्डित श्री उपाध्याय ने कहा कि डॉक्टर प्रणाचार्य है, वह मरीज को जीवन देता है, उनकी सेवा सदा ही अनुकरणीय होती है, डॉ परमार को लोगो ने अपने दिलो में जगह दी है भले ही सरकार ने उन्हें सेवा से निवृत्त कर दिया हो। इस दौरान डॉ नितिन जोशी, वरिष्ठ पत्रकार नन्दराम नायमा, प्राचार्य जितेंद्र शर्मा, पत्रकार सुरेश द्विवेदी, राजोद थाने के टीआई रोहित कछावा तथा सरपंच जितेंद्र गामड़ ने भी अपना सम्बोधन दिया। अपनी अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर डा ओपी परमार ने भावुक ह्रदय से सभी सहयोगियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर संक्षिप्त उद्धबोधन के जरिये चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना गाने के बोल गाकर पूरे कर्यक्रम के माहौल को गमगीन कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सहकर्मियों द्वारा बड़े पैमाने पर डा परमार का पुष्प हार, उपहार देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सरदारपुर स्वास्थ विभाग से डॉ नितिन जोशी, सहायक नेत्र चिकित्सक डॉ सतीश पाराशर, प्रदीप जोशी, राजू गडरिया, उल्लास पाटीदार, राजोद स्वास्थ केंद्र से रमेश भूरिया, मुमताज खान, सीताराम ठाकुर, सरोज शर्मा, रघुनंदन पाटीदार, विजय जाट, ज्योत्सना, प्रिया सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, स्वास्थ कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में राजोद के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments