✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर
1925 में बोया गया बीज आज वट वृक्ष बन चुका है संघ के स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं इस अवसर पर संघ का विस्तार कार्य हर गांव हर घर में होना चाहिए उक्त बात वैभव जी मोदी द्वारा फुलगांवडी मंडल के पथ संचलन में रखी गई। फुलगावडी मंडल के 10 ग्रामो के स्वयंसेवकों द्वारा संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो गीत की धुन पर पथ संचलन निकाला गया जिसमें ग्रामीण जनों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वैभव जी मोदी जिला सहकार्यवाह, मनोज जी प्रजापत प्रचारक राजगढ़ खंड, एवं परसराम जी कुमावत खंड कार्यवाह उपस्थित थे।
उक्त जानकारी फुलगावडी मंडल कार्यवाह अजय पाटीदार द्वारा दी गई।
