back to top
Saturday, June 6, 2026
HomeAll Newsमाण्डू में रानीखेड़ी राजोद के एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

माण्डू में रानीखेड़ी राजोद के एक युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

राहुल सेन मांडव
मो 9669141814

मांडू. यहां मंगलवार को महिला के साथ पहुंचे एक युवक को पुलिस ने धारा 151 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसका जेल वारंट कटा और उसे जेल जाना पड़ा। बताया जाता है कि उक्त युवक का नाम फारुख पिता शौकीन निवासी रानीखेड़ा राजोद है। उक्त युवक उसी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग में नर्स के पद पर कार्यरत एक महिला के साथ यहां आया था। पुलिस को वर्ग विशेष के इस युवक के साथ एक अन्य वर्ग की महिला को साथ लेकर आने को लेकर सूचना मिली थी। थाना प्रभारी सुरेंद्र कनेश ने बताया कि युवक को धारा 151 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तहसील न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। महिला उसके माता-पिता के साथ घर रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments