✍️बेबाक आजाद 9993756976
सरदारपुर/ पूर्व सरदारपुर विधायक एवम् भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वेलसिंह भूरिया ने भोपाल जाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के सामने वेलसिंह भूरिया ने सरदारपुर तहसील के 14 गांवों को खरमोर अभ्यारण्य से मुक्त करने की मांग रखी। वेलसिंह भूरिया ने बेबाक आजाद न्यूज को जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सरदारपुर विधानसभा के खरमोर अभ्यारणय से 14 गांवों को मुक्त किया जाएगा। मेरे द्वारा लगातार माननीय मुख्यमंत्री से चर्चा कर खरमोर अभ्यारण से 14 गावों को मुक्त कराने का निवेदन किया गया था जिसमें माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा नवागत वन मंत्री रामनिवास रावत को निर्देश दिया गया, वन मंत्री द्वारा पदभार ग्रहण करते ही इस प्रस्ताव की मंजूरी दे कर भारत सरकार को भेजी गई है, जल्द ही केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर खरमोर अभ्यारण से 14 गांव को मुक्ति दिलाई जाएगी।
