✍️बेबाक आजाद 9993756976
एडीजी(लॉ एंड ऑर्डर) श्री जयदीप प्रसाद ने बताया कि 29 जुलाई 2024 को ग्वालियर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी आकाश जदौन का एंकाउंटर कर उसे गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सूचना के आधार पर 1 और 2 अगस्त की दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया किन्तु उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। शातिर आरोपी पर पूर्व में 22 मामले दर्ज हैं।
