back to top
Sunday, April 19, 2026
HomeAll Newsमध्य प्रदेश शिक्षक संघ का मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन 12...

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ का मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन 12 फरवरी से


✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ धार के जिलाध्यक्ष मनमोहन उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया की प्रदेश सरकार द्वारा लगातार शिक्षकों की जायज मांगों को दरकिनार किया जा रहा है तथा अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है, अतः मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रांतीय नेतृत्व में लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में 12 फरवरी को धरना एवं ज्ञापन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली करने, पदनाम दिए जाने एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के साथ पदोन्नति क्रमोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर यह सत्याग्रह होगा। इस कड़ी में धार जिले में कलेक्टर कार्यालय में दोपहर 12:00 से धरना कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया जाएगा इसके बाद निर्धारित तिथि पर प्रदेश स्तर पर भोपाल में आंदोलन आयोजित होगा। जिला इकाई धार के संरक्षक श्री मोहनलाल यादव, संगठन मंत्री मुकेश कुमार राजपुरोहित, सचिव पवन कुमार जैन, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार पांडे एवं समस्त जिला इकाई तहसील इकाई एवं ब्लॉक इकाई ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments