back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsपरिवहन विभाग में जमकर हो रही ऊपरी कमाई, लजाए प्रशासन होय हंसाई,...

परिवहन विभाग में जमकर हो रही ऊपरी कमाई, लजाए प्रशासन होय हंसाई, दलाल जैन हुआ बहुत जरूरी, जिसके जिम्मे अवैध उगाही

पंडित प्रदीप मोदी _(साहित्यकार/स्वतंत्र पत्रकार)_ 9009597101

देवास में जिला परिवहन कार्यालय प्रायवेट लिमिटेड के रूप में चलता हुआ दिखाई दे रहा है, यहां दलालों का साम्राज्य स्थापित हो गया है और अधिकारी को उगाही की हिस्सेदारी से मतलब, कर्तव्य से कोई लेना-देना नहीं। परिवहन कार्यालय, वाहन मालिकों और दलालों के हिसाब से संचालित होता दिखाई दे रहा है, अधिकारी का होना, ना होने के समान है। जिला परिवहन अधिकारी के रूप में यहां जया वसावा पदस्थ हैं,जिनका ध्यान घर-गृहस्थी पर ज्यादा, कार्यालय पर कम है, बरसों से यहीं पदस्थ जया वसावा का एक बार ट्रांसफर भी हो चुका है, लेकिन उन्होंने रुकवा लिया, इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि देवास में कितनी मजबूती से इस महिला अधिकारी के आर्थिक स्वार्थ स्थापित हो गए हैं? बिना कर चुकाए सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं, कार्यालय में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता, परेशान लोग आन्दोलनात्मक रवैया अपनाने पर मजबूर हो रहे हैं, हाल ही में सोशल मीडिया पर चले वीडियो में परिवहन कार्यालय परिसर में एक भले मानुष अपने परिवार सहित धरने पर बैठे दिखाई दिए थे, एक शिकायतकर्ता ने कैमरे के सामने कहा कि आरटीओ एजेंट सुभाष जैन फिटनेस सर्टिफिकेट दिलवाने के एक हजार रूपए मांगता है,ऐसा लगता है मानो मैडम जी ने आरटीओ कार्यालय भ्रष्ट लोगों को ठेके पर दे दिया है? परिवहन अधिकारी, कार्यालय में यदाकदा आती हैं,आती हैं तो आम लोगों से मिलना अपनी तौहीन समझती है,आम लोगों को आरटीओ जया वसावा से मिलना हो तो वे सुभाष जैन जैसे दलालों से मिले, जो बिना पैसे लिए सीधे मुंह बात नहीं करते, एक साधारण सा आरटीओ एजेंट सुभाष जैन देवास के आरटीओ कार्यालय में इतना महत्वपूर्ण कैसे और क्यों हो गया? किसकी शह, किसके संरक्षण में इतना महत्वपूर्ण हो गया, जो खुलेआम पैसे मांगता है? परिवहन अधिकारी अफसरी अहंकार से लबरेज है, जो आम आदमी से परहेज करके चलने में अपनी शान समझती है। परिवहन विभाग में फैली अनियमितता और भ्रष्टाचार आरटीओ जया वसावा की योग्यता की पोल खोल रहे हैं, प्रशासन की जग हंसाई करा रहे हैं। यदि महिला अधिकारी जया वसावा से परिवहन संभल नहीं रहा है तो इस अधिकारी को हटाया जाना चाहिए, ताकि प्रशासन को जग हंसाई से बचाया जा सके, परिवहन कार्यालय में परेशान आम नागरिकों को राहत पहुंचाई जा सके। पिछले दिनों देवास के परिवहन विभाग के जो चर्चे आम हुए हैं, उसने इस विभाग के भ्रष्टाचार को आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना दिया है और जनता सवाल कर रही है कि आरटीओ एजेंट ये सुभाष जैन कौन हैं, जो परिवहन कार्यालय में अवैध उगाही की जिम्मेदारी संभाल रहा है? ***********

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments