✍️पवन वीर, राजोद 99936 88124
राजोद। मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रदेश व जिले के कद्दावर कांग्रेस नेता उमंग सिंगार को सदन में नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर पहली बार राजोद आगमन पर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया। इस मौके पर अपने उमंग भैय्या को भारत रजक मित्र मंडल ने अमरूदों से तोला है। श्री सिंगार के साथ शैलेंद्र चौहान सहित जिले भर के कांग्रेस नेता साथ थे। नेता प्रतिपक्ष के स्वागत के लिए बस स्टेंड पर मंच सजाया गया था, सिंगार के आने से पूर्व, दो घंटे से ढोल ढमाके व पटाखों की आवाज नगर में गूंजती रही, स्वगत के दौरान रजक परिवार से कांग्रेस की तीन पीढ़ियों ने एक साथ नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहरलाल रजक, धार जिला कांग्रेस महासचिव सुरेश द्विवेदी, नगर अध्यक्ष रमेश बंबोरिया, जिला महासचिव किसान कांग्रेस भारत रजक, सेवादल के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र दैय्या, रामचन्द्र मुखिया, मांगीलाल गाजी, भेरूलाल सगित्रा साजोद, डा कन्हैयालाल नायमा, किशन बग्गड़, गणेश नायमा, कैलाश पटेल, राधा किशन नायमा, कैलाश मिस्त्री, रामचन्द्र सेकवाडीया, जाकिर मंसूरी, हरिराम लोहार, लालू खदेड़ा, किशोर कटारा, भारत कसानिया, शंकर डामर, गोपाल नागर, रामगोपाल सगीत्रा, रामचन्द्र सालवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
