✍️पवन वीर, 9993688124
धार जिले की राजोद पुलिस ने लहसुन चोरी मामले में चोरों को पकड़ कर उनसे 13 कट्टी लहसुन, दस हजार नकद और मोबाइल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। चोरी में सम्मिलित शेष आरोपी फरार है। थाना राजोद पर दिनांक 16.07.2024 को फरियादी राकेश पिता कालुराम प्रजापत निवासी ग्राम गुंदीखेड़ा जाट ने अपनी राजोद डेल्ची रोड़ स्थित दुकान के शटर का ताला तोड़कर रात्री में अज्ञात चोर द्वारा करीबन 33 कट्टे लहसुन के चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिसपर थाना राजोद पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 331(4), 305(a) भारतीय न्यास संहिता के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, दौराने विवेचना के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है, मार्ग स्थित सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय व एसडीओपी महोदय सरदारपुर के मार्ग दर्शन में थाना बदनावर क्षैत्र में भी इसी तरह की घटना करने वालों को गिरफ्तार करने की सूचना पर आरोपियों से पूछताछ करते डेल्ची रोड़ राजोद में भी एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर लहसुन चोरी करना स्वीकार करने कुल चार आरोपी 1. बन्टी पिता सरदार देवदा जाति भील उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम हनुमंत्या थाना बदनावर, 2. बब्लु पिता कालुराम डामोर भील उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम रतनपुरा थाना कानवन, 3. राहुल पिता सोमा चारेल जाति भील उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सरदारपुरा थाना बदनावर एवं 4. राकेश पिता नाथु चारेल जाति भील उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम सरदारपुरा थाना बदनावर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया में से 13 कट्टे लहसुन, एक मोबाइल एवं नगद राशी दस हजार रुपए सहित कुल मश्रुका करीबन 88 हजार रूपये का जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को उप जेल सरदारपुर में दाखिल गिया गया है। प्रकरण में शेष आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
