बेबाक आजाद न्यूज, ✍️ पवन वीर राजोद
धार जिले की अमझेरा पुलिस ने ग्राम हातोद के एक घर के गोदाम से लगभग तेरह सौ बल्क लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत लगभग चौदह लाख रुपए की जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। अमझेरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 12 सितंबर को बीट भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी जिसपर पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के कुशल मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर एंव एस.डी.ओ.पी. विश्वदीपसिंह परिहार के निर्देशन में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजु मकवाना के नेतृत्व एक टीम बनाई गई पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए संदेही जितेन्द्र पिता चन्दरसिह पटेल जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी ग्राम हातोद के घर पर दबिश दी गई, संदेही जितेन्द्र के घर में बने गोदाम में चैक करते किंगफिशर बीयर कि 35 पेटी, हेवईस कम्पनी की बीयर 06 पेटी, रायल चेलेन्ज गोल्ड व्हीस्की कि 34 पेटी, मेकडाल्ड व्हीस्की कुल 22 पेटी, रायल स्टेज कम्पनी की 39 पेटी इस प्रकार कुल अवैध शराब 136 पेटी, कुल शराब 1326.12 बल्क लीटर व कुल किमती 14,25,600 रूपये कि बरामद होने पर विधीवत जप्त कर आरोपी जितेन्द्र पिता चन्दरसिह पटेल जाति राजपूत उम्र 32 साल निवासी हातोद थाना अमझेरा जिला धार को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजू मकवाना के साथ उनि. नरबदसिंह ठाकुर, सउनि. राजेश सिलोरिया, भुरसिह बघेल, मुकेश कुमार अलन्से, आर. राहुल चौहान की आरोपीयो को गिरफ्तार करने एव माल मश्रुका जप्त करने में सराहनीय भुमिका रही है।
