back to top
Wednesday, April 15, 2026
HomeAll Newsधार के गंधवानी में अवैध हथियार कारखाने पर पुलिस ने मारा छापा,...

धार के गंधवानी में अवैध हथियार कारखाने पर पुलिस ने मारा छापा, घातक हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

धार जिले की गंधवानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हांसिल करते हुए दबिश के दौरान ग्राम बारिया में अवैध हथियार बनाने के कारखाने को पाया है तथा अवैध 02 पिस्टल तथा 09 देशी कट्टे, 04 जिन्दा कारतुस सहित भारी मात्रा में निर्माण सामग्री जप्त करी है।
गंधवानी थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ग्रामीण झोन श्री राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर ग्रामीण रेंज श्री चन्द्रशेखर सोंलकी, पुलिस अधीक्षक धार श्री आदित्य प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय करने वाले आरोपीयों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित कर मार्गदर्शन दिया गया था तथा इस हेतु पुलिस टीमे बनाई गई थी। थाना गंधवानी के तहत ग्राम बारिया जो कि अवैध हथियार निर्माण एवं विक्रय हेतु कुख्यात है, ग्राम बारिया में दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी लखन पिता प्रधानसिंह बरनाला जाति सिकलीगर निवासी ब्लाक काँलोनी बारिया के कब्जे से पुलिस टीम गंधवानी द्वारा अवैध हथियार निर्माण सामग्री (फैक्ट्री), घातक हथियार 02 पिस्टल तथा 09 देशी कट्टे, 04 जिन्दा कारतूस सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण जिसमें एक भट्टी पंखा, एक ग्लाईन्डर कटर, एक आरी, दो कानस(फाईल), एक गोल कानस, दो हथोडी, चार छैनी, दो चीमटे, तीन चीमटे रींग, एक लोहे का ऐरण, एक पिस्टल फर्मा, एक पिंचीस (पक्कड), एक बट फर्मा, एक मैग्जीन फर्मा, एक अध बनी बैरल का एक टुकडा, एक इंच गोलाई वाली तीन लोहे की चार पाईप, आधी इंच गोलाई वाली लोहे की तीन पाईप, चार लोहे की चादर, एक फाईबर का टुकडा, एक सुम्बा जप्त किया गया तथा आरोपी लखन पिता प्रधानसिंह बरनाला जाती सिकलीगर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम ब्लाक कालोनी बारिया थाना गंधवानी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लखन के विरूद्ध थाना गंधवानी पर अप. क्र. 08/2023 धारा 25, 25 (1-B) (A), 27 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।

थाना गंधवानी की कार्रवाई में सराहनीय भूमिका……………….
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर धीरज बब्बर, निरीक्षक थाना प्रभारी गंधवानी रामसिंह राठौर, उनि. सागर चौहान, उनि. अनुप बघेल, उनि. नारायणसिंह कटारा, सउनि. जितेन्द्र नरवरिया, सउनि. भुरसिंह बघेल, सउनि. अजय वर्मा, प्र.आर. 771 गुलाबसिंह, प्र.आर. 568 मालसिंह कौशल, प्र.आर. 685 संजय सिंह, प्र.आर. 791 दिनेश मेडा, प्र.आर. 306 तनविर, प्र.आर. 532 कालुसिंह, म.प्र.आर. 566 सुमित्रा बघेल, आर. 188 पुष्पेन्द्र, आर. 877 अनुज, आर. 496 विनोद, आर. 1006 विक्रम, आर. 303 शोभाराम खरते, आर. 231 आशाराम, आर. 946 अम्बाराम, आर. 679 किशन, आर. 1061 आत्माराम, आर. 49 रवि व आर. 64 रामकिशोर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments