✍️बेबाक आजाद 9993756976
धार जिले के ऊर्जावान कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले की #GI_Tag प्राप्त बाग प्रिंट की पगड़ी में नजर आए, जिले के बाग में प्राकृतिक रंगों से प्रिंट की गई यह पगड़ी धार कलेक्टर पर बहुत ही आकर्षक लग रही थी जो कि बरबस ही समारोह में उपस्थित महानुभावों का ध्यान आकर्षित कर रही थी। यह प्रिंट प्राकृतिक रंगों के साथ पारंपरिक हैंड ब्लॉक प्रिंट है। बाग में सफेद पृष्ठभूमि पर लाल और काले रंग के वनस्पति रंगों के साथ इसकी छपाई की जाती है।
