बेबाक आज़ाद 9993756976
आज का सनातन धर्म पंचाग 22 मार्च 2023*???? *अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ भागवत प्रवक्ता श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट तहसील सरदारपुर जिला धार 9630961077/9826418220?????के अनुसार पंचाग का ?????श्री गणेशाय नमः !!.*???
”नूतन-विक्रम-संवत 2080 पिंगल एवं वसन्तीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं”
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1944 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – चैत्र माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- प्रथम 20:20:25,
दिन- *बुधवार,* सूर्य प्रविष्टे 8 चैत्र गते,
नक्षत्र- उ०भाद्रपदा 15:31:11, बाद-रेवती,
योग- ब्रह्म 30:14:17*,
करण- किंष्तुघ्न 09:32:51, बाद-बव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:24:31,
सूर्यास्त- 18:31:57,
दिन काल- 12:07:25,
रात्री काल- 11:51:24,
चंद्रोदय- 06:48:39,
चंद्रास्त- 19:20:37,
राहू काल- 12:28 – 13:59 अशुभ,
यम घंटा- 07:55 – 09:26 अशुभ,
अभिजित – 12:04 – 12:52 अशुभ,
गंड मूल- 15:31 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक- अहोरात्र अशुभ,
दिशा शूल – उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
*विशेष :-* आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
☀️ दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
लाभ- 06:25 – 07:55,
अमृत- 07:55 – 09:26,
शुभ- 10:57 – 12:28,
चर- 15:30 – 17:01,
लाभ- 17:01 – 18:32,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
शुभ- 20:01 – 21:30,
अमृत- 21:30 – 22:59,
चर- 22:59 – 24:28, लाभ- 27:26 – 28:54*,
☀️ किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
☀️ दिन का होरा चक्र …..
बुध- 06:25 – 07:25,
चन्द्र- 07:25 – 08:26,
शनि- 08:26 – 09:26,
बृहस्पति- 09:26 – 10:27,
मंगल- 10:27 – 11:28,
सूर्य- 11:28 – 12:28,
शुक्र- 12:28 – 13:29,
बुध- 13:29 – 14:29,
चन्द्र- 14:29 – 15:30,
शनि- 15:30 – 16:31,
बृहस्पति- 16:31 – 17:31,
मंगल- 17:31 – 18:32,
☀️ रात्री का होरा चक्र …..
सूर्य- 18:32 – 19:31,
शुक्र- 19:31 – 20:31,
बुध- 20:31 – 21:30,
चन्द्र- 21:30 – 22:29,
शनि- 22:29 – 23:28,
बृहस्पति- 23:28 – 24:28, मंगल- 24:28 – 25:27, सूर्य- 25:27 – 26:26, शुक्र- 26:26 – 27:26, बुध- 27:26 – 28:25, चन्द्र- 28:25 – 29:24, शनि- 29:24 – 30:23*,
????? *राशिफल !!*
☀️1 मेष राशि :- आज आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। अपने शत्रुओं पर पूरी नजर बनाए रखें, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। आप किसी काम में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और आपको कार्यक्षेत्र में कोई निवेश संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
☀️ 2वृषभ राशि :- आज के दिन आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको समस्या हो सकती है, नौकरी संबंधित यदि कुछ समस्या आपको घेरे हुए है, तो वह भी दूर होगी और एक योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
☀️3 मिथुन राशि :- आज भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे, तभी आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आपकी अधिकारियों से भेंट होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
☀️ 4कर्क राशि :- आज कारोबार कर रहे लोग सावधानी बरतें, लेकिन आपके आकर्षण को देखकर प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता करना चाहेंगे। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।कार्यक्षेत्र में आपकी कोई पुरानी गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जल्दबाजी से बचें। धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है।
☀️ 5सिंह राशि :- आज आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। शासन प्रशासन के मामलों में आप सावधान रहें और यदि किसी कानून की संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। तली खान-पान बीमारी का कारण बन सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
☀️ 6कन्या राशि :- आज भाग्य के लिए दिन उत्तम रहने वाला है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेस कर रहे लोग किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें, वरना परेशान रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक आयोजन को करने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
☀️ 7तुला राशि :- आज कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको यदि परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लगे, तो भी आप कुछ नहीं कहेंगे। घर में भौतिक साधनों पर अधिक धन खर्च करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
☀️ 8वृश्चिक राशि :- आज दिन आपका बेहतर रहेगा। आपको अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में कामकाज की गति थोड़ी धीमी रहेगी। परिवारिक मामलों में सावधान रहें और कोई निर्णय भावुकता में लिया, तो आपको बाद में समस्या हो सकती है। कोई बड़ी खुशखबरी लाभ के साथ मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ 9धनु राशि :- आज आपके परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी वाद-विवाद पनपे, तो आपस में सामंजस्य बनाए रखें। विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️ 10मकर राशि :- आज दिन आपका महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। दोस्ती की भावना को बल मिलेगा और व्यवसाय को आप पूरी गति देंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको उससे भी छुटकारा मिलेगा। बिजनेस के लिए दक्षिण दिशा बेहतर है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
☀️ 11कुम्भ राशि :- आज दिन सुख और समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ नए रिश्ते को लेकर बल मिलेगा और आपको किसी नयी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। घर परिवार में यदि कुछ काम आपने किसी पर छोड़ रखे थे, तो आप उन पर पूरा ध्यान दें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी में तरक्की मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – महरून है।
☀️ 12मीन राशि :- आज बैंकिंग में कार्यरत लोग बचत की योजनाओं को पूरा ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। निजी मामलों में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धन का लेन-देन कम करें। सेहत अच्छी नहीं रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।
?????? सुविचार !!
“धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः।
तस्माद्धर्मो न हन्तव्यो मा नो धर्मो हतोऽवधीत्॥”
भावार्थ :- मरा हुआ धर्म मारने वाले का नाश, और रक्षित धर्म रक्षक की रक्षा करता है। इसलिए धर्म का हनन कभी न करना, इस डर से कि मरा हुआ धर्म कभी हमको न मार डाले। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।
????हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो ? ???
