✍️बेबाक आज़ाद 9993756976
????#प्रतिदिनसनातनपंचाग??????1 जनवरी 2023अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता श्री कृष्णा श्रय पोराणिक शाखा धुलेट जिला धार 9630961077/9826418220
???
! श्री गणेशाय नमः !!.????
“एंग्लो-नव-वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं”
शुभ् विक्रम् संवत् – 2079 नल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1944 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – पौष माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- दशमी 19:10:57,
दिन- #रविवार, सूर्य प्रविष्टे 17 पौष गते,
नक्षत्र- अश्विनी 12:47:22, बाद-भरणी,
योग- शिव 07:22:43, बाद-सिद्ध,
करण- गर 19:10:57,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:15,
सूर्यास्त- 17:33:55,
दिन काल- 10:18:40,
रात्री काल- 13:41:34,
चंद्रोदय- 13:29:54,
चंद्रास्त- 27:03:09*,
राहू काल- 16:17 – 17:34 अशुभ,
यम घंटा- 12:25 – 13:42 अशुभ,
अभिजित – 12:04 – 12:45 शुभ,
गंड मूल- 07:15-12:47 अशुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। शरीर में रोग बढ़ता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
☀️ दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
चर- 08:33 – 09:50,
लाभ- 09:50 – 11:07,
अमृत- 11:07 – 12:25,
शुभ- 13:42 – 14:59,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
शुभ- 17:34 – 19:17,
अमृत- 19:17 – 20:59,
चर- 20:59 – 22:42,
लाभ- 26:07* – 27:50, शुभ- 29:33 – 31:16*,
☀️ किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
☀️ दिन का होरा चक्र …..
सूर्य- 07:15 – 08:07,
शुक्र- 08:07 – 08:58,
बुध- 08:58 – 09:50,
चन्द्र- 09:50 – 10:41,
शनि- 10:41 – 11:33,
बृहस्पति- 11:33 – 12:25,
मंगल- 12:25 – 13:16,
सूर्य- 13:16 – 14:08,
शुक्र- 14:08 – 14:59,
बुध- 14:59 – 15:51,
चन्द्र- 15:51 – 16:42,
शनि- 16:42 – 17:34,
☀️ रात्री का होरा चक्र …..
बृहस्पति- 17:34 – 18:42,
मंगल- 18:42 – 19:51,
सूर्य- 19:51 – 20:59,
शुक्र- 20:59 – 22:08,
बुध – 22:08 – 23:16,
चन्द्र- 23:16 – 24:25, शनि- 24:25 – 25:33, बृहस्पति- 25:33 – 26:42, मंगल- 26:42 – 27:50, सूर्य- 27:50 – 28:59, शुक्र- 28:59 – 30:07, बुध- 30:07 – 31:16*,
?????#राशिफल !!
☀️ 1मेष राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। आपको काम-काजी जीवन में व्यस्तता बढ़ने वाली है। इस साल जॉब में प्रमोशन होने वाला है। इसके लिए पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत बनी रहेगी। कानूनी कामों से दूर रहेंगे। प्रेम संबंध में तनाव व अनबन होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन प्रतिकूल होगा। माता-पिता को घुमाने लें जाएंगे। पार्टी नाइट और नशा और शवाब से दूर रहें तो अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
☀️ 2वृषभ राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। आपके ग्रह कई मायनों में शुभ व सकारात्मक हो चले हैं, जिससे आप प्रसन्न होगे। आप अध्ययन के कामों की समीक्षा करेंगे, जिससे कमजोर पहलुओं को सुधारने में मदद् होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। आय के मामलों में बढ़त की स्थिति होगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। आप न्यू ईयर के जश्न में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
☀️3 मिथुन राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। आपकी सेहत को सुखद व सुन्दर बनाने वाला होगा। जिससे आप अपने कामों को और तेजी से करेंगे। आप ऑफिस के कामों को गति देने में व्यस्त होंगे। उत्पादन व विक्रय लक्ष्य आप तय समय में प्राप्त कर लेंगे। वाहन की खरीद कर सकते हैं। बच्चों के साथ पार्टी कर सकते हैं। माता-पिता को इस वर्ष धार्मिक यात्रा पर ले जायेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
☀️ 4कर्क राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। आपको समाजिक जीवन में बढ़त की स्थिति को देने वाला होगा। जिससे आप अपने लक्ष्य के प्रति उत्साहि होंगे। कार्यालय की साज-सज्जा को और ठीक करने में लगे होंगे। हालांकि आप देखेंगे कि इस दौरान आपके कुछ काम लगातार पीछे होंगे। सेहत पर अच्छे से ध्यान दें, वर्ना परेशान रहेंगे। दिन अच्छा परिणाम लेकर आने वाला है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।
☀️ 5सिंह राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। आपके लिए कुछ चुनौती भरा होगा। एक तरफ बढ़ते हुए कामों का दबाव, दूसरी ओर सेहत की चिंता रहेगी। जातक के घर परिवार में भाई के साथ मतभेद गहराएंगे। क्योंकि अपनी बातों को मनवाने में लगे होंगे। इसके बावजूद काम में मन लगाकर करेंगे। नया साल आपके लिए कई खुशियां लेकर आएगा। आप दोस्तों के साथ नए साल की पार्टी करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – केसरी है।
☀️ 6कन्या राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। दाम्पत्य जीवन की खुशहाली को बढ़ाने के लिए कुछ सकारात्मक निर्णय लेने में लगे हुए होंगे। आप किसी कुछ उपकरणों को जुटाने में व्यस्त होंगे। हालांकि पहले कुछ धन का आभाव सा मालूम होगा। जिससे आप कुछ लोगों से सम्पर्क में होंगे। सोचा काम होगा। टेंशन से दूर रहें। बच्चों की उन्नति में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। रात नशा कम करें तो अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
☀️ 7तुला राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। इस दिन जातक को आजीविका के क्षेत्रों में वृद्धि होने वाला है। तकनीक के क्षेत्रों में अच्छी स्थिति बनाने के लिए कुछ लोगों से सम्पर्क बनाने की जरूरत होगी। इस दिन की शुरुआत से ही क्लेश रहेगा। किसी से कोई वादा न करें। अनाज तिलहन में निवेश लाभदायक रहेगा। बिजनेस में परिचित व्यक्ति का सहयोग परेशानियों को दूर करने में सहायक रहेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
☀️ 8वृश्चिक राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है।संबंधित आय के स्रोतों से वांछित लाभ लेने में लगे होंगे। हालांकि आपको किसी संस्था के साथ सेवाओं को विस्तारित करने के लिए हस्ताक्षर करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको कुछ उपचार लेना होगा। खान पान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में लाभप्रद स्थिति है। परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
☀️ 9धनु राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। जातक को भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने के लिए अच्छा होगा। आप कामों को वरीयता देंगे। जिससे आने वाले समय में लाभ होगा, किन्तु तात्कालिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा को उच्च करने वाला होगा। प्रेम संबंधों में साथी को आप कुछ आवेश में कह देंगे लेकिन समझदारी से मामला सुलझ जाएगा। साथी के साथ नये साल के जश्न में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️ 10मकर राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। जातक अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होंगे। काम के साथ नियमित आहार का भी ध्यान रखें। नौकरी के क्षेत्रों में कुछ तनाव पूर्ण स्थिति होगी। जिसे सामान्य बनाने के लिए आपको और समय देना होगा। निजी रिश्तों में चाहत होगी। नए साल पर जातक को प्यार मिलेगा। इससे जीवन में खुशियां बढेगी। घर पर आराम करेंगे, आपके लिए पहला दिन खास रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
☀️ 11कुम्भ राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। अधिक अनुकूलता की स्थिति देने वाले होंगे। विदेश के मामलों में लाभ होगा। आप घर-परिवार के प्रति अधिक सजग रहेंगे। परिवार के साथ कुछ बातों में उभरते मतभेदों को दूर करने में कठिन स्थिति बनी हुई होगी। जिससे आपकी मानसिक व शारीरिक कष्ट होगा। बिजनेस व नौकरी की स्थिति सामान्य है। न्यू ईयर पार्टी की थकान दिखेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।
☀️ 12मीन राशि :- आज रविवार 1 जनवरी एंग्लो नए साल की शुरुआत हो रही है। आपका सेहत बढ़िया रहेगी। जिससे आप अपने कामों को तेजी से करने में लगे होंगे। प्रतियोगी व खेल के मामलों में नए कीर्ति बनाने के अवसर होंगे। हालांकि आपको जी तोड़ मेहनत करनी होगी। पत्नी व बच्चों के साथ समांजस्य बना रहेगा। ऋणों के भुगतान की चिंता बनी रहेगी। नए साल पर आपके सामने कोई प्यार का इजहार कर सकता है। बिजनेस में फायदा होगा। आप न्यू ईयर की पार्टी में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आकाशी है।
?????#सुविचार !
”यावद्वित्तोपार्जनसक्तः तावन्निजपरिवारो रक्तः।
पश्चाज्जीवति जर्जरदेहे वार्तां कोऽपि न पृच्छति गेहे॥”
