बेबाक आज़ाद 9993756976
? आज़ का सनातन पञ्चाङ् रविवार ?? अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष भागवत प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट तहसील सरदारपुर जिला धार 9630961077/9826418220??के अनुसार।?????
!!
श्री गणेशाय नमः !!.????
शुभ् विक्रम् संवत् – 2079 नल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1944 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – फाल्गुन माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- सप्तमी 24:58:15*,
दिन- *रविवार,* सूर्य प्रविष्टे 14 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- कृतिका 29:17:36, योग- ऐन्द्र 16:25:11, बाद-वैधृति, करण- गर 12:33:01, बाद-वाणिज्, सूर्य- कुम्भ राशिगत, चंद्र- मेष 10:13:28, बाद-वृषभ राशिगत, ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण, सूर्योदय- 06:51:00, सूर्यास्त- 18:17:25, दिन काल- 11:26:25, रात्री काल- 12:32:34, चंद्रोदय- 10:37:20, चंद्रास्त- 24:45:21,
राहू काल- 16:52 – 18:17 अशुभ,
यम घंटा- 12:34 – 14:00 अशुभ,
अभिजित – 12:11 – 12:57 शुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
☀️ दिन की शुभ चौघड़ियाँ :~
चर- 08:17 – 09:43,
लाभ- 09:43 – 11:08,
अमृत- 11:08 – 12:34,
शुभ- 14:00 – 15:26,
☀️ रात्री की शुभ चौघड़ियाँ …..
शुभ- 18:17 – 19:52,
अमृत- 19:52 – 21:26,
चर- 21:26 – 22:59,
लाभ- 26:08* – 27:42, शुभ- 29:16 – 30:50*,
☀️ किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
☀️ दिन का होरा चक्र …..
सूर्य- 06:51 – 07:48,
शुक्र- 07:48 – 08:45,
बुध- 08:45 – 09:43,
चन्द्र- 09:43 – 10:40,
शनि- 10:40 – 11:37,
बृहस्पति- 11:37 – 12:34,
मंगल- 12:34 – 13:31,
सूर्य- 13:31 – 14:29,
शुक्र- 14:29 – 15:26,
बुध- 15:26 – 16:23,
चन्द्र- 16:23 – 17:20,
शनि- 17:20 – 18:17,
☀️ रात्री का होरा चक्र …..
बृहस्पति- 18:17 – 19:20,
मंगल- 19:20 – 20:23,
सूर्य- 20:23 – 21:26,
शुक्र- 21:26 – 22:28,
बुध – 22:28 – 23:31,
चन्द्र- 23:31 – 24:34, शनि- 24:34 – 25:36, बृहस्पति- 25:36 – 26:39, मंगल- 26:39 – 27:42, सूर्य- 27:42 – 28:45, शुक्र- 28:45 – 29:47, बुध -29:47 – 30:50*,
????? *राशिफल !*
☀️ 1मेष राशि :- आज इस राशि के जातक मानसिकरुप से चिंता से मन परेशान रहेगा। मन में शंका और उदासी रहेगी, इसलिए मन भारी रहेगा। किसी कारण वश दैनिक कामों में बाधा आ सकते हैं। व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग नहीं के बराबर मिलेगा। उच्च अधिकारी से भी संभलकर चलिएगा। मेहनत से किए गए कार्य का परिणाम उचित न मिलने पर निराशा मन पर छाई रहेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लाल है।
☀️ 2वृषभ राशि :- आज इस राशि के जातक नौकरी पेशा लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक दिन है। नौकरीवालों को उनके काम में यश और सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष विजय मिलेगी। आफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। धन की योजना बनाने के लिए यह अच्छा दिन है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
☀️ 3मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातक को नए कार्य हाथ में लेना हितकर नहीं है। बाह्य खाद्यपदार्थ खाने से तबीयत खराब होने की संभावना है। क्रोध को नियंत्रण में रखने के लिए मौन का शस्त्र अधिक कारगर साबित होगा। धन खर्च अधिक होगा। हितशत्रु आपका अहित न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी न करें इसका ध्यान रखें। आग और पानी से बचें। सरकार विरोधी या अनैतिक प्रवृत्तियाँ आफत खड़ी करेंगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
☀️4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातक आप अनिश्चितता और सुखशांति के साथ घर में समय व्यतीत करेंगे। शारीरिक तथा मानसिक प्रसन्नता कार्य करने में उत्साह प्रदान करेगी। आफिस में स्टाफ की मदद पाकर बहुत से कार्य पूरे कर सकेंगे, अधूरे कार्य पूरे होंगे। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपका यथोचित खर्च आपके टेन्शन नहीं बढ़ाएँगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
☀️5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक का सुखमय बीतेगा। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। भागीदारी में लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत करेंगे। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – केसरिया है।
☀️ 6कन्या राशि :- आज इस राशि के जातक अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए हैं। जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से दूर रहें। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालें और साथ में जिद्दी व्यवहार टालें। संतानों की चिंता रहेगी। सरकार तथा ऊपरी अधिकारी के विषय में कार्यसफलता मिलेगी। कहीं प्रवास संभव हो तो टाल दें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
☀️7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातक का आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायी है। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास और पर्यटन का आनंद भी आप उठा सकेंगे। आध्यात्मिकता का आश्रय लेकर वैचारिक नकारात्मकता को दूर करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।
☀️ 8वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातक को आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता रहेगी। आपके दिल में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएँगे। मन में कोई निर्णय लेते हुए दुविधा अनुभव करने की स्थिति में निर्णय स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। यात्रा कर सकते हैं। दांपत्यजीवन आनंदमय रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
☀️9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन आपके हरेक कार्य में उत्साह और उमंग छलकता हुआ प्रतीत होगा। तन-मन में स्फूर्ति और ताजगी का अनुभव करेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। दोस्तों और स्नेहीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। माता की तरफ से लाभ होगा। यात्रा का योग है। धन लाभ, उत्तम भोजन और भेंट-उपहार मिलने से आपके आनंद में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैगनी है।
☀️10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। खासकर व्यवसाय करने वालों के लिए दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद प्रदान करेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – भूरा है।
☀️11 कुम्भ राशि :- आज इस राशि के जातक का दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा। मानसिकरुप से व्यग्रता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और सहकर्मचारी का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधानी बरतें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सफेद है।
☀️ 12मीन राशि :- आज इस राशि के जातक के मन में वैचारिक नकारात्मकता छाई रहेगी, इससे दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहने की चेतावनी है। आप क्रोध पर भी संयम रखें। आपका खर्च अधिक रहेगा। परिवारजनों के बीच में घर्षण न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएँगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहना ही लाभदायी होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
????? सुविचार !
“यस्य नास्ति स्वयं प्रज्ञा, शास्त्र तस्य करोति किम्।
लोचनाभ्यां विहीनस्य, दर्पणः किं करिष्यति॥”*
*भावार्थ :- जिसके पास स्वयं बुद्धि नहीं है, उसका शास्त्र भला क्या कर सकते हैं? आँखों से अन्धे व्यक्ति के लिए भला शीशा क्या कर सकता है। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।??हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो
