✍️बेबाक आज़ाद 9993756976
आज का सनातन पञ्चाङ्ग अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ भागवत प्रवक्ता श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट जिला धार हर-हर महादेव 9630961077/9826418220
आज का अंग्रेजी दिनांक:—17.02.2023
शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
सौम्ययायन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—द्वादशी तिथि
दिन:—शुक्रवार
नक्षत्र:—पू.षा.नक्षत्र संध्या 05:12 तक उपरांत उ.षा.नक्षत्र
योग:—सिद्धि
करण:—कौ
सूर्योदय :—प्रातः 06:24
सूर्यास्त : संध्या 05:36
सूर्य:—कुम्भ राशि में
चंद्रमा:—धनु राशि में
आज का राहूकाल दिन:—10:30 बजे से दिन:—12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज माँ दुर्गा के मंदिर में उड़हुल पुष्प की माला चड़ाने से भौतिक सुखों में वृद्धि होता है।
?? दैनिक राशिफल ??
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
?मेष
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन के मामले में थोड़ा सा निराशाजनक रह सकता है। दरअसल, आज आपको दूसरी की आर्थिक मदद करने में ज्यादा समय बिताना पड़ेगा। आज आपको अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार को आर्थिक कर्ज देना पड़ सकता है। हालांकि, हो सकता है कि आज आपको किसी कठिन समस्या का हल मिल जाए। फिलहाल, बड़ों से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
?वृष
वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार से जुड़ी समस्याओं का हल निकालने में ही बीत जाएगा। आज किसी कॉम्पिटिशन में आपको जीत हासिल हो सकती है। बस शर्त है की आप पूरी मेहनत और लगन के साथ लग जाए।
?मिथुन
मिथुन राशि के लोगों के लिए सलाह है कि आज दूसरों के आत्मसंतोष को पहचानकर उनके अनुसार, चलें। आज दूसरों की बात सुनना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे।
?कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुद को साबित करने का है। आज आपको अपने आप को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। उन मौके को पहचान कर उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। इस बात का ख्याल रखें की मौके आपको बार बार नहीं मिलेंगे।
?सिंह
सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हुआ रहेगा। किसी से वाद विवाद या बहसबाजी न करें। हालांकि, आज आपको किसी के साथ विवाद करने पर जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में किसी से सलाह लेने की जरूरत आपको पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें।
??♀️कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन ढेर सारी जिम्मेदारियों लेकर आएगा। इसी के साथ घर के सभी पुराने अटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। आज बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।
⚖️तुला
तुला राशि के जातक आज अपने सभी पुराने कर्ज उतारने में कामयाब रहेंगे। हालांकि, आज कुछ खर्चा करना पड़ सकता है। दरअसल, आज आपको कुछ कुछ जरूरी सामान की शापिंग करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके काम में आने वाला नहीं है।
?वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुद को काफी व्यस्त रखने वाला है। दिन की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें।
?धनु
धनु राशि के लोगों को आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आज आपकी रुचि बहुत ज्यादा रहने वाली है। आज आप अपना काफी समय खरीदारी में बीताएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों से बहजबाजी में न उलझें तो अच्छा है। उनकी राय भी सुन लें वक्त पड़ने पर काम आएगी।
?मकर
मकर राशि के लोगों में आज किसी नए प्रोग्राम को लेकर अपने अंदर नई शक्ति और एनर्जी रहेगी। फिलहाल, ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात हो सकती है। आपको सलाह है कि अपने उमंगों पर काबू रखें और अपने काम पर पूरा फोकस करें।
?कुंभ
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज दिन के पहले हिस्से में कुछ थोड़ा बहुत धन लाभ होने की संभावना है। यदि आप फ्रेशर हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको जो भी नौकरी का ऑफर मिले उसे स्वीकार कर लें। कोई भी नौकरी शुरूआत में छोटी या बड़ी नहीं होती। बस इस बात का ख्याल रखें।
?मीन
मीन राशि के जातक आज अपनी मस्ती में ही रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। धीरे धीरे ही सही एक दिन आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
?जय श्री कृष्णा हर हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो।
