बदनावर जगदीश चौधरी
जीवनसिंह शेरपुर के नेतृत्व में करणी सेना द्वारा 8 जनवरी को आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, जातिगत आरक्षण की पुनः समीक्षा व एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में 21 सूत्री मांगों को लेकर महारैली एवं जन आंदोलन का आयोजन भोपाल में किया जाना है। इस हेतु मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शरदसिंह सिसोदिया भी करणी सेना के इस आंदोलन में अपना समर्थन देने के लिए अपने आप को पूर्णतया तैयार कर चुके है इस हेतु वे बदनावर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ग्रमीणों से अपील करते हुए 14 वाहनों की सुविधा देंगे ताकि ग्रामीण अपना सहयोग इस महारैली में दे सके। इस प्रकार 4 वाहन चाम्बला पट्टी और कानवन में 2 वाहन नागदा में सकतली, बड़ा कठोडिया, खजुरिया, बामंदा, सनौली, टकरावदा, खिलेड़ी, कड़ोदखूर्द, इन सभी गांव में एक एक वाहन की सुविधा दी गई । ज्ञात हो की इस वाहन सुविधा के चलते बदनावर के कइ ग्रामीण पहली बार किसी महारैली में हिस्सा बनकर नया इतिहास रचने वाले है इस हेतु सिसोदिया ने सर्व समाज से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
