राजोद - BebakAzad https://bebakazad.in Azad Khabar Sat, 18 Feb 2023 10:15:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.4 https://bebakazad.in/wp-content/uploads/2022/02/cropped-1643887222331-scaled-1-32x32.jpg राजोद - BebakAzad https://bebakazad.in 32 32 खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पास तापड़िया से श्रेष्ठ कोई चेहरा नहीं, अन्य पर दांव लगाना सीट खो देना है https://bebakazad.in/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be/ https://bebakazad.in/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be/#respond Sat, 18 Feb 2023 10:15:08 +0000 https://bebakazad.in/?p=11950 पंडित प्रदीप मोदी _(साहित्यकार/स्वतंत्र पत्रकार)_ 9009597101 विधानसभा सभा चुनाव सामने है, प्रत्येक नेता, प्रत्येक पार्टी चुनाव को ध्यान में रखकर जनता के बीच नाटक-नौटंकी कर रहे हैं और जनता को हमेशा की तरह सब समझ में आ रहा है, क्योंकि मां सरस्वती के बेटे कवि, कवि सम्मेलनों के मंच से एक से अधिक बार बता […]

The post खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पास तापड़िया से श्रेष्ठ कोई चेहरा नहीं, अन्य पर दांव लगाना सीट खो देना है first appeared on BebakAzad.

]]>
पंडित प्रदीप मोदी _(साहित्यकार/स्वतंत्र पत्रकार)_ 9009597101

विधानसभा सभा चुनाव सामने है, प्रत्येक नेता, प्रत्येक पार्टी चुनाव को ध्यान में रखकर जनता के बीच नाटक-नौटंकी कर रहे हैं और जनता को हमेशा की तरह सब समझ में आ रहा है, क्योंकि मां सरस्वती के बेटे कवि, कवि सम्मेलनों के मंच से एक से अधिक बार बता चुके हैं, सुना चुके हैं कि नेता, जूता और कुत्ता, ये पहले चरण चाटते हैं, उसके बाद काटते हैं तो इस समय नेताओं का चरण चाटने का दौर चल रहा है, जनता समझ रही हैं। पार्टी को ध्यान में रखकर वोट करने वाली जनता हमेशा से ठगी जाती रही हैं, क्योंकि पार्टियां बाहुबल और धनबल को ध्यान में रखकर टिकट देती हैं, इसलिए अच्छे उम्मीदवार जनता के सामने आ ही नहीं पाते, जनता को उन्हें ही चुनना पड़ता है, जिन्हें पार्टियों ने परोस दिया है तथा पार्टियां अधिकांशतः जगह उन्हें उम्मीदवार बना देती हैं, जो जनता की नजरों से उतर चुके हैं, अपनी छवि खराब करा चुके हैं। प्रसन्नता की बात है कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता के इस उहापोह को समझा है, विवशता को समझा है, उम्मीदवारों को बदला जाना, निष्क्रिय,खराब छवि वाले नेताओं के टिकट काटना, उसी का परिणाम है, जनता के मन को भाने वाली बात है। भाजपा की उत्तरोत्तर उन्नति का कारण भी यही है कि उसने पार्टी की छवि और अनुशासन से उतना ही समझौता किया है, जितना आटे में नमक समाए। सत्ता की भूख में भाजपा बावली हो रही है तो सत्ता की भूख किसे नहीं होती, लेकिन कोई नेता सत्ता के मद में मदमस्त हो जाए, किसीको कुछ समझे ही नहीं, पार्टी की छवि के लिए सवाल बन जाए , यह तो गलत है। इस गलत को सुधारने के लिए यदि भाजपा ने मदमस्त नेताओं के टिकट काटने की परंपरा डाली है तो भाजपा की यह परंपरा जनता के लिए स्वागत योग्य परंपरा है, इस परंपरा का अनुसरण प्रत्येक राजनीतिक दल ने करना चाहिए। भाजपाई गलियारों से जब यह खबर निकली कि इस बार भाजपा चालीस-पैंतालीस विधायकों के टिकट काटेगी तो देवास जिले में बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे और खातेगांव-कन्नौद विधायक आशीष शर्मा को राजनीतिक चौपालों पर संदेह की दृष्टि से देखा जाने लगा, क्योंकि दोनों को जनता ने सत्ता के मद में मदमस्त पाया है और मान लिया कि निश्चित रूप से इनका टिकट कटेगा? उस पर जो थोड़ी बहुत कसर थी,वह पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने पूरी कर दी। दीपक जोशी ने बागली में प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए घोटाले को लेकर चीख पुकार मचाई और खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र में चहलकदमी प्रारंभ कर दी, विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेना प्रारंभ कर दिया, और तो और खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र की जनता की शिकायत सुनना भी प्रारंभ कर दिया तो सबने मान लिया कि आशीष शर्मा का टिकट कटने वाला है। और यह सही भी है विधायक आशीष शर्मा का दूसरा कार्यकाल विवादास्पद रहा है, सत्ता के मद में मदमस्त बने रहने वाला रहा है। विधायक रहते आशीष शर्मा ने अपनी छवि के साथ-साथ पार्टी की छवि पर भी सवाल खड़े किए हैं। आदिवासी परिवार की निर्मम हत्या, आदिवासी नेता का जिलाबदर होना, निर्भीक पत्रकार चंचल भारतीय का जिलाबदर होना,विजवा का जहर से मरना और मरने से पहले विधायक के भाई पर आरोप लगाना, ये वे मामले हैं, जिन्होंने विधायक की छवि को धूल-धूसरित करके रख दिया, उस पर रेत खनन पर अंकुश ना लगने ने विधायक को माफियाओं का संरक्षक घोषित कर दिया। ऐसे हालातों में यदि भाजपा पुनः आशीष शर्मा पर ही विश्वास जताती है तो भाजपा खातेगांव कन्नौद सीट गंवा देगी। अब ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र से आशीष शर्मा नहीं तो कौन? हालांकि पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने पिछले दो-चार महीने से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा रखी है, लेकिन खातेगांव कन्नौद विधानसभा क्षेत्र की जनता समझ रही है कि दीपक जोशी क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं, इसलिए क्षेत्र को समय दे रहे हैं, जोशी क्षेत्र से राजनीतिक रिश्ता रखना चाहते हैं, भावनात्मक नहीं। जनभावना का आदर करें तो जनता चाहती है कि इस बार भाजपा क्षेत्र के ही बेटे विनोद तापड़िया को उम्मीदवार बनाएं, जो एक डेढ़ दशक से राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं। तापड़िया शिक्षित और सक्रिय हैं तथा क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है। धार्मिक प्रवृत्ति के विनोद तापड़िया हनुमानजी को अपना आराध्य मानते हैं और क्षेत्र में होने वाली ऐसी कोई धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधि नहीं है, जिसमें विनोद तापड़िया की उपस्थिति नहीं लगती हो। डोकाकुई ग्राम पंचायत के सरपंच रहते हुए विनोद तापड़िया ने खुलकर अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है, गांव को विकास के पथ पर अग्रसर किया है और अपने सेवा संस्कार का प्रदर्शन किया है। सेवाभावी होने के साथ-साथ ये युवा नेता हर एक के दुःख-दर्द में खड़ा होने वाला है। क्षेत्र की जनता का मानना है कि इस बार भाजपा ने क्षेत्र से विनोद तापड़िया को उम्मीदवार बनाना चाहिए, क्योंकि आज की तारीख में खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के पास विनोद तापड़िया से श्रेष्ठ दूसरा कोई नेता नहीं, चेहरा नहीं। **************

The post खातेगांव-कन्नौद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पास तापड़िया से श्रेष्ठ कोई चेहरा नहीं, अन्य पर दांव लगाना सीट खो देना है first appeared on BebakAzad.

]]>
https://bebakazad.in/%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%8c%e0%a4%a6-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be/feed/ 0
ओंकारेश्वर में आज से शिव महापुराण एवं श्री शिवशक्ति मां नर्मदा महायज्ञ, मुख्य यजमान बने राजोद के सेठ सुनील मदारिया व सगित्रा परिवार साजोद, हेमाद्रि के बाद कलश यात्रा से कथा की हुई शुरुआत https://bebakazad.in/%e0%a4%93%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%ae/ https://bebakazad.in/%e0%a4%93%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%ae/#respond Fri, 13 Jan 2023 08:48:49 +0000 https://bebakazad.in/?p=11637 ✍️बेबाक आज़ाद 9993756976 ओंकारेश्वर से बेबाक आज़ाद न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्टिंग…12 महा ज्योतिर्लिंगों में से एक माँ नर्मदा के तट पर बाबा ओंकारेश्वर महादेव की नगरी ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा अन्नक्षेत्र भागवत परामार्थिक सेवा ट्रस्ट ओंकारेश्वर अध्यक्ष एवं भागवत प्रवक्ता पंडित मदनमोहन शास्त्री के सानिध्य में राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता पंडित विनोद शास्त्री के मुखारविंद आज […]

The post ओंकारेश्वर में आज से शिव महापुराण एवं श्री शिवशक्ति मां नर्मदा महायज्ञ, मुख्य यजमान बने राजोद के सेठ सुनील मदारिया व सगित्रा परिवार साजोद, हेमाद्रि के बाद कलश यात्रा से कथा की हुई शुरुआत first appeared on BebakAzad.

]]>

✍बेबाक आज़ाद 9993756976

ओंकारेश्वर से बेबाक आज़ाद न्यूज़ पोर्टल की रिपोर्टिंग…
12 महा ज्योतिर्लिंगों में से एक माँ नर्मदा के तट पर बाबा ओंकारेश्वर महादेव की नगरी ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा अन्नक्षेत्र भागवत परामार्थिक सेवा ट्रस्ट ओंकारेश्वर अध्यक्ष एवं भागवत प्रवक्ता पंडित मदनमोहन शास्त्री के सानिध्य में राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता पंडित विनोद शास्त्री के मुखारविंद आज से सात दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण एवं श्री शिवशक्ति महायज्ञ तथा मां नर्मदा महायज्ञ के आयोजन की शुरुआत हो गई है।

उपरोक्त कार्यक्रम दिनांक 13 जनवरी से 19 जनवरी तक क्षत्रिय कलोता समाज धर्मशाला परिसर ओंकारेश्वर में रखा गया है। माँ नर्मदा अन्नक्षेत्र भागवत परमार्थिक लोक सेवा ट्रस्ट ओंकारेश्वर द्वारा आयोजित संगीतमय शिव महापुराण एवं श्री शिवशक्ति महायज्ञ तथा मां नर्मदा महायज्ञ में यज्ञ के मुख्य यजमान सेठ सुनील मदारिया राजोद तथा अन्य यजमान शंभूलाल सगित्रा, गोपाल सगित्रा, भंवरलाल नायमा, बसंतीलाल मदारिया, मायाराम सगित्रा सभी साजोद एव लक्ष्मीनारायण शर्मा धर्म लाभ ले रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ नर्मदा के तट पर हेमाद्रि के बाद कलश यात्रा से हुई। श्री शिवशक्ति एवं माँ नर्मदा यज्ञ के प्रधान आचार्य पंडित नितेश पौराणिक जावरा वाले के सानिध्य में यज्ञ का समय सुबह 7 से 11 बजे तक तथा सायं 4 से 5:30 तक माँ नर्मदा अन्नक्षेत्र भागवत परमार्थिक लोक सेवा ट्रस्ट अन्नपूर्णा रोड़ ओंकारेश्वर पर होगा। पार्थिव पूजन विद्वान पंडित राजेश तिवारी व लखन शर्मा खातेगांव के द्वारा करवाया जायेगा। कथा परायण व पूजन विद्वान पंडित हेमंत शुक्ल उंटवास करेंगे। कथा का समय दोपहर 12 से 3 बजे तक क्षत्रिय कलोता समाज धर्मशाला परिसर ओंकारेश्वर पर रखा गया है। कार्यक्रम में बाहर से पधारने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की तरफ से रहने व खाने की निःशुल्क व्यवस्था रखी गई है। राजोद क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में पहुंच रहे है। कथा के दरमियान आज पवित्रा धाकड़ के जन्म दिवस पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बेबाक आज़ाद न्यूज़ पोर्टल परिवार ने भी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

The post ओंकारेश्वर में आज से शिव महापुराण एवं श्री शिवशक्ति मां नर्मदा महायज्ञ, मुख्य यजमान बने राजोद के सेठ सुनील मदारिया व सगित्रा परिवार साजोद, हेमाद्रि के बाद कलश यात्रा से कथा की हुई शुरुआत first appeared on BebakAzad.

]]>
https://bebakazad.in/%e0%a4%93%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5-%e0%a4%ae/feed/ 0