✍️पवन वीर राजोद
अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शताब्दी समारोह के अंतर्गत ग्राम साजोद में गोष्ठी आयोजित की गई। सरदारपुर एवं बदनावर तहसील के गायत्री परिजन इस गोष्ठी में सम्मिलित हुए। गोष्ठी का आयोजन इंदौर उपजोन के श्री कृष्णकांत शर्मा तथा जिला समन्वयक श्री हीरालाल पाटीदार के आतिथ्य में हुआ। अतिथियों द्वारा गोष्ठी में उपस्थित गायत्री परिजनों को शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान संगोष्ठी में गुरुदेव की क्रांति मशाल को जलाए रखने में सहायक के साथ साथ अन्य सामाजिक क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान देने के लिए वरिष्ठ गायत्री परिजनों को शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया जिनमें सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रमेशचंद्र अग्निहोत्री राजोद, गोपाल गौशाला राजोद साजोद के अध्यक्ष श्री गोरधनलाल बग्गड़ साजोद जिन्होंने गौशाला को एक ऊंचाई प्रदान की। पीआरपीएफ आर्मी से सेवानिवृत्त हुए श्री योगेंद्रसिंह राठौर पाना दसाई का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में सरदारपुर एवं बदनावर तहसील के गांवों से पधारे गायत्री परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी गायत्री परिजन शंकरलाल पिपलिया ने प्रदान करी।
