back to top
Saturday, November 7, 2026
HomeAll Newsश्री पंडित प्रदीप मोदी की फेसबुक वाल से.....बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल और...

श्री पंडित प्रदीप मोदी की फेसबुक वाल से…..बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल और राजोद प्रेस क्लब ने नई परंपरा डालने का प्रयास किया, बधाई

            पंडित प्रदीप मोदी✍️ 

राजोद, धार जिले की सरदारपुर तहसील का गांव, जहां के पत्रकारों ने एक नई परंपरा का सूत्रपात करके इतिहास रच दिया, बेटी दिवस पर राजोद की बेटियों को उत्साह से भर दिया, आत्मविश्वास से भर दिया, खुशियों से भर दिया, बेटियों को सपनों की उड़ान दे दी और सन् 2026 के बेटी दिवस को सार्थक कर दिया।राजोद के पत्रकारों ने सारे पत्रकार जगत के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है और बताया है कि समाज, पत्रकारों से ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद करता है। पत्रकार जगत में और भी पत्रकार बंधु कार्यक्रम करते हैं, लेकिन उनके कार्यक्रम अपने हाथ से अपनी पीठ थपथपाने वाले होते हैं, नेता अधिकारियों से संबंध मधुर बनाने वाले होते हैं, चंदा एकत्रित करने वाले होते हैं, उन पत्रकार बंधुओं के कार्यक्रमों में जनता के लिए कुछ नहीं होता, लेकिन राजोद के पत्रकारों ने बेटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सिर्फ और सिर्फ जनता का ध्यान रखा, क्षेत्र की बेटियों का ध्यान रखा। बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल और राजोद प्रेस क्लब ने इस आयोजन में, इस बात का विशेष ध्यान रखा कि मंच पर राजनीति को स्थान नहीं दिया, मंच पर वे ही लोग उपस्थित थे, जो बेटियों के लिए प्रेरक थे, प्रेरणादायी थे। कार्यक्रम में मंच से राजनीति की अनुपस्थिति ने कार्यक्रम को बेहद गरिमामयी बना दिया था, कार्यक्रम में राजोद की बेटियों का उत्साह देखने काबिल था। राजोद प्रेस क्लब एवं बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल ने बेटी दिवस पर 26-27 सितंबर को दो दिवसीय महिला आत्मरक्षा शिविर बस स्टैंड स्थित कन्याशाला में आयोजित किया, जिसके लिए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने वाले प्रशिक्षक कोच विजेन्द्र खरसौदिया और उनके शिष्य सुयश खरे, वैदेही शर्मा को आमंत्रित किया, उन्होंने दो दिन राजोद में रहकर बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए, प्रशिक्षित किया, बेटियों की शिक्षा तथा आत्मविश्वास देखकर, सारा राजोद अचंभित रह गया। प्रशिक्षक कोच विजेन्द्र खरसौदिया और उनके शिष्य सुयश खरे, वैदेही शर्मा की मेहनत राजोद की बेटियों के प्रदर्शन में नजर आ रही थी। समापन समारोह के अवसर पर मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, एसडीओपी विश्वजीत सिंह परिहार, विशेष अतिथि तहसीलदार प्रशस्ति सिंह जमरे, एडवोकेट ज्योति बैरागी, एड. संगीता पारगी, एड. अनंता उपाध्याय, एड. गेंदू खराड़ी उपस्थित थी और कार्यक्रम की अध्यक्षता इस नाचीज पंडित प्रदीप मोदी ने की। बेटी दिवस पर आयोजित बेटियों के कार्यक्रम में बेटियां ही अतिथि, दृश्य को अदभुत, अनुकरणीय बना रहा था तथा राजोद पत्रकार बंधुओं की सोच को परिभाषित कर रहा था। तहसीलदार प्रशस्ति सिंह जमरे और एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ की सादगी सरलता ने सारे सदन को प्रभावित किया। इस सफल आयोजन के लिए न्यूज पोर्टल बेबाक आजाद के सम्पादक एवं राजोद प्रेस क्लब के अध्यक्ष आजाद अग्निहोत्री, संरक्षक रमेश रजक, पवन वीर, अशोक नायमा, राहुल राठौड़, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पिंटू जायसवाल, सुरेश द्विवेदी, कृष्णा जायसवाल, दिनेश शर्मा लाबरिया, अशोक चौधरी, मुकेश अंबानी जैसे पत्रकारों ने अथक परिश्रम किया था, जो सफल हुआ, सार्थक हुआ, सबको बहुत बहुत बधाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments