राजोद। बेटी दिवस के उपलक्ष्य में बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल एवं प्रेस क्लब राजोद के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय निःशुल्क महिला आत्मरक्षा अभियान “शक्ति – सशक्त बेटी, सुरक्षित बेटी” का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर का शुभारंभ शनिवार 26 सितंबर को दोपहर 1 बजे होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेबाक आजाद न्यूज के संरक्षक एवं लेखनी के धनी वरिष्ठ पत्रकार पं. प्रदीप मोदी करेंगे।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सरदारपुर श्रीमती उर्मिला खेड़कर, सहायक पुलिस अधीक्षक धार श्रीमती पारुल बेलापुरकर, तहसीलदार सरदारपुर सुश्री प्रशस्ति सिंह जमरे, अधिवक्ता श्रीमती ज्योति बैरागी, श्रीमती संगीता पारगी, सुश्री गेंदू खराड़ी उपस्थित रहेंगी। वहीं पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा, एसडीएम सरदारपुर श्री अजमेरसिंह गौड़, एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वजीतसिंह परिहार भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
दो दिन ऐसा रहेगा कार्यक्रम –
पहला दिन – शनिवार 26 सितंबर
दोपहर 1 बजे शुभारंभ, 1 से 4 बजे तक प्रथम सत्र का आत्मरक्षा प्रशिक्षण। अंतरराष्ट्रीय ब्लैक बेल्ट प्राप्त महिला खिलाड़ियों द्वारा बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
दूसरा दिन – रविवार 27 सितंबर (बेटी दिवस)
सुबह 9 बजे प्रशिक्षणार्थी बेटियों का आगमन, 9 से 10 बजे तक दूध, केले, पोहे का नाश्ता। 10 बजे बेटी दिवस पर केक काटकर प्रशिक्षण की शुरुआत होगी जो दोपहर 2 बजे तक चलेगी। 2 से 3 बजे तक सहभोज।
दोपहर 3 बजे अतिथियों का आगमन, 3:30 बजे बेटियों द्वारा सीखी गई कला का प्रदर्शन, 4:30 बजे अतिथियों के आशीर्वचन के साथ समापन।
प्रेस क्लब ने की अपील
बेबाक आजाद हेड एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष आजाद अग्निहोत्री ने बताया कि प्रेस क्लब संरक्षक रमेशचंद्र रजक, उपाध्यक्ष पवन वीर, सचिव अशोक नायमा, सह सचिव कृष्णा जायसवाल, कोषाध्यक्ष राहुल राठौड़, पिंटू जायसवाल, राजेंद्रसिंह सोलंकी, सुरेश द्विवेदी, दिनेश शर्मा लाबरिया, अशोक जैन, मुकेश अंबानी सहित सभी पदाधिकारियों ने बेटियों से मन लगाकर प्रशिक्षण लेने की अपील की है।
