back to top
Saturday, November 7, 2026
HomeAll Newsबेबाक आजाद एवं प्रेस क्लब राजोद के तत्वाधान में महिला आत्मरक्षा शिविर,...

बेबाक आजाद एवं प्रेस क्लब राजोद के तत्वाधान में महिला आत्मरक्षा शिविर, हर बेटी बनेगी अपनी सुरक्षा की स्वयं प्रहरी..

बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल एवं प्रेस क्लब राजोद के संयुक्त तत्वावधान में बेटी दिवस के उपलक्ष्य में पहली बार राजोद में दो दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

बेबाक आजाद न्यूज पोर्टल एवं प्रेस क्लब राजोद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 27 सितंबर 2026, बेटी दिवस के उपलक्ष्य में आपके अपने नगर राजोद में पहली बार दो दिवसीय महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कैंप 26 सितंबर शनिवार से 27 सितंबर रविवार तक आयोजित होगा।

यह विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कैंप अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विजेंद्र खरसोदिया (NIS) के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ब्लैक बेल्ट धारी प्रशिक्षकों द्वारा बेटियों को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों में कुमारी वैदेही शर्मा, रजनीश साहू, सुयश खरे, कपिल खरे, साक्षी जगरिया, वेदांत खरसोदिया, ऋतिक सोलंकी, अर्पिता काकानी एवं पलक पाटीदार शामिल हैं।

इस आयोजन में नियुद्धा स्पोर्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (Niyudhaa Sports Federation of India), मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ, मध्य प्रदेश वोवीनाम संघ एवं शांति स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर फाउंडेशन का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत 26 सितंबर शनिवार को दोपहर 1 बजे कन्या प्राथमिक शाला, बस स्टैंड, राजोद में होगी।

प्रथम दिवस का प्रशिक्षण लगभग तीन घंटे का रहेगा। कार्यक्रम में बेबाक आजाद न्यूज के संरक्षक, ख्यातनाम लेखक एवं स्वतंत्र पत्रकार श्री पंडित प्रदीप मोदी की विशेष उपस्थिति रहेगी।

👧 प्रशिक्षण के लिए ड्रेस कोड, प्रशिक्षण लेने वाली बेटियां ब्लैक लोअर एवं सफेद टी-शर्ट अथवा सामान्य सलवार-कुर्ती में आ सकती हैं। यदि ब्लैक लोअर और सफेद टी-शर्ट उपलब्ध न हो तो किसी अन्य रंग की सामान्य ड्रेस में भी प्रशिक्षण लिया जा सकता है।

🌸 बेटी दिवस पर विशेष कार्यक्रम — 27 सितंबर

दूसरे दिन 27 सितंबर रविवार, बेटी दिवस पर कार्यक्रम लगभग चार से पांच घंटे का रहेगा। सुबह 9 बजे बेटियों का आगमन होगा। सुबह 9 से 10 बजे तक बेटियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इसके पश्चात बेबाक आजाद न्यूज के संरक्षक श्री पंडित प्रदीप मोदी की विशेष उपस्थिति में बेटियों के साथ केक काटकर बेटी दिवस मनाया जाएगा।इसके बाद प्रशिक्षकों एवं परीक्षकों द्वारा बेटियों को दैनिक जीवन में आने वाली विभिन्न परिस्थितियों से सुरक्षित रहने, सजग रहने तथा आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने के गुर सिखाए जाएंगे।

प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से—• मार्शल आर्ट एवं सेल्फ डिफेंस की विभिन्न प्रायोगिक तकनीकें• पेन, कॉपी, कंपास, मोबाइल, बैग आदि दैनिक उपयोग की वस्तुओं से आत्मरक्षा• खतरे की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक तरीके• डिजिटल जागरूकता एवं मोबाइल एडिक्शन से बचाव• साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सुरक्षा• सुरक्षित सामाजिक व्यवहार एवं सामाजिक जागरूकता• स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी जानकारी• महिलाओं एवं बेटियों के लिए आवश्यक सुरक्षा संबंधी जागरूकताजैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग दोपहर 2 बजे तक चलेगा। प्रशिक्षण के पश्चात बेटियों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। भोजन के बाद अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने वाली महिला अतिथियों एवं अन्य अतिथियों के समक्ष प्रशिक्षित बेटियां सीखी हुई आत्मरक्षा कला का प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ख्यातनाम लेखक एवं पत्रकार श्री पंडित प्रदीप मोदी करेंगे। अतिथियों द्वारा बेटियों को आशीर्वचन एवं शुभकामनाएं प्रदान करने के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

🥋 निःशुल्क प्रशिक्षण — बेटियों को दें आत्मविश्वास

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कक्षा 11वीं, 12वीं एवं महाविद्यालय की छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे छोटी उम्र की बेटियों के लिए भी इच्छुक पालक संपर्क कर सकते हैं।प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।प्रशिक्षण अंतर्राष्ट्रीय कोच एवं सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट विजेंद्र खरसोदिया (NIS) के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ब्लैक बेल्ट धारी महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा।

📋 पंजीयन एवं संपर्कपंजीयन के लिए पालकगण बेबाक आजाद कार्यालय, बस स्टैंड, राजोद एवं प्रेस क्लब राजोद से संपर्क कर सकते हैं।संपर्क हेतु पत्रकारगण—रमेशचंद्र रजक, आजाद अग्निहोत्री, पवन वीर, अशोक नायमा, राहुल राठौड़, कृष्णा जायसवाल, राजेंद्रसिंह सोलंकी, सुरेश द्विवेदी, पिंटू जायसवाल, अशोक जैन, दिनेश शर्मा लाबरिया, मुकेश अंबानी आदि से संपर्क किया जा सकता है।पालकगण रुचि लें, अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर, मजबूत, जागरूक और सशक्त बनाएं।

बेबाक आजाद Bebakazad.in

9993756976

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments