✍️पवन वीर राजोद 9993688124
योग्यता संसाधन की मोहताज नहीं होती, अभाव में भी योग्यता निखर आती है ये साबित किया है राजोद नगर की बेटी कविता धनोलिया ने कुमारी कविता पिता राधेश्याम धनौलिया रानीखेड़ी राजो़द जिला धार ने नीट की परीक्षा में 634 अंक लाकर मध्य प्रदेश में 951 की रैंक पर एमबीबीएस के लिए क्वालीफाई किया है। कविता को एमबीबीएस के लिए श्रीमंत राजमाता विजियाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज शिवपुरी मिला है। कविता ने कोई भी कोचिंग नहीं की, सिर्फ घर पर रहकर उसने पढ़ाई की, उसकी मेहनत व लगन से उसने यह उपलब्धि पाई है। कविता ने अपना व अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर कविता को सभी की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं
