✍️बेबाक आजाद 9993756976
इंदौर/- इंदौर के विजयनगर में बैक लूट मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है, पुलिस ने रिटायर्ड फौजी के घर से लूट के रुपए, लूट में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक और मोटर सायकल जब्त कर ली है। एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री जयदीप प्रसाद ने बताया कि 16 जुलाई को इंदौर के विजयनगर स्थित बैंक लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज, गहन सर्चिंग और नाकेबंदी कर आरोपी की पहचान अरूण कुमार सिंह के रूप में की। आरोपी रिटायर्ड फौजी है तथा बैंक के पास ही गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी के घर से लूट के रुपए में से ₹ 3 लाख नगद, घटना में प्रयुक्त लायसेंसी बंदूक और मोटर साइकल बरामद की है। तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
