back to top
Saturday, November 7, 2026
HomeAll Newsधार के खुटपला में हनुमान मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला करने...

धार के खुटपला में हनुमान मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमला करने वाले फरार ईनामी आरोपी कालू को राजोद पुलिस ने गुजरात के मोरवी से किया गिरफ्तार

✍️पवन वीर, राजोद 9993688124
धार जिले के खुटपाला में हनुमान मंदिर के पुजारी पर जान लेवा हमला करने वाले फरार ईनामी आरोपी को राजोद पुलिस ने गुजरात के मोरवी से किया गिरफ्तार, आरोपी कालू पर धार एसपी ने रखा था इनाम।
घटना अनुसार दिनांक 19.10.2023 को ग्राम खुटपला ग्वालझिरी हनुमान मंदिर के पूजारी पवनपुरी गोस्वामी द्वारा आरोपी कालु पिता कोदू चौहान जाति भील निवासी खुटपला के विरुद्ध फालिये से हमला कर हाथ काटने एवं जान से मारने की धमकी देनें की रिपोर्ट की थी, रिपोर्ट पर आरोपी कालू भील के विरूद्ध अपराध क्रमांक 452/2023 धारा 294,307,506 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी कालू भील घटना दिनांक से ही परिवार सहित फरार होकर हो गया था, आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी परन्तु आरोपी लगातर फरार होकर गिरफ्तारी से बच था। आरोपी कालु भील के विरूद्ध पूर्व से माननीय न्यायालय द्वारा दो स्थाई वारण्ट भी जारी किये गये है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार द्वारा 8000/ रूपये की उद्घोषणा की गई है। धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोजकुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीतसिंह बाकलवार व सरदारपुर एसडीओपी श्री आशुतोष पटेल के मार्ग दर्शन में एवं सायबर सेल धार के सहयोग से फरार ईनामी आरोपी कालू पिता कोदु जाति भील उम्र वर्ष निवासी ग्राम खुटपला को थाना की टीम द्वारा गुजरात राज्य के मौरबी से दबीश देकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सरदारपुर पेश किया गया जहाँ से जेल वारण्ट बनने पर आरोपी को उप जेल सरदारपुर दाखिल किया गया है।
उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी राजोद हिरूसिंह रावत की टीम जिसमें उनि. विक्रम देवडा, आर. 1043 मोहित सेन, आर. 298 महेन्द्रसिंह वसुनिया, सायबर सेल के आर.901 शुभम शर्मा, आर. 223 प्रशांतसिंह चौहान, आरसैनिक राजेश की सराहनिय भूमिका रही है।

———————————-
बेबाक आजाद न्यूज चीफ आजाद अग्निहोत्री 9993756976
———————————-

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments