back to top
Sunday, April 19, 2026
HomeAll Newsअयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हर्षोल्लास राजोद में...

अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हर्षोल्लास राजोद में भी, हिंदू उत्सव समिति ने विशाल कलश यात्रा निकाली

✍️पवन वीर राजोद 9993688124
अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हर्ष और उल्लास धार जिले के राजोद में भी दिखाई दे रहा है। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आज राजोद में हिंदू उत्सव समिति द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली गई। अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ लालबाई फूलबाई माता मंदिर से हुआ। कलश यात्रा में महामंडलेश्वर डॉ नरसिंह दास जी महाराज पीठाधीश्वर चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडव तथा राजोद रामबोला धाम के महंत श्री गणपतदास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंची। जहां खेड़ापति के दरबार में एक धर्मसभा का भी आयोजन हुआ। धर्मसभा में नरसिंहदास जी महाराज ने कहा की श्री राम हमारी आत्मा है, श्री राम मंदिर के लिए हमे 500 साल का इंतजार करना पड़ा है, इसको लेकर लाखों हिंदुओं ने अपना रक्त बहाया है। हम भाग्यशाली है कि हमें श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखने और उत्साह पूर्वक मनाने का अवसर मिल रहा है। इस धर्म सभा को महंत गणपतदास जी महाराज ने भी संबोधित किया। धर्मसभा पश्चात आरती पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। अक्षत कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माता बहने और राम भक्त सम्मिलित हुए। घर घर अक्षत कलश का पूजन किया गया तथा यात्रा का जगह जगह हिंदू समाज के सभी वर्णों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन चुस्त रहा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए राजोद थाना प्रभारी हीरूसिंह रावत अपनी पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments