back to top
Saturday, June 6, 2026
HomeAll Newsझाबुआ के थाना पारा में दर्ज धर्मांतरण सहित अन्य मामले में तीन...

झाबुआ के थाना पारा में दर्ज धर्मांतरण सहित अन्य मामले में तीन माह से फरार आरोपीयों को थाना पुलिस राजोद ने पकड़ा

✍️पवन वीर, राजोद 9993688124
मध्यप्रदेश में झाबुआ जिले के पारा थाने पर दर्ज मामले पर तब से ही फरार चल रहे आरोपियों में दो को छोड़ आज राजोद पुलिस ने तीन को पकड़ा है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादीया बेगम बानो (परिवर्तित नाम) जमकेले उम्र 28 साल निवासी लाबरिया स्थाई पता जिला सिवनी म.प्र. ने दिनांक 13.06.2023 को थाना पारा जिला झाबुआ पर आरोपी मोईन पिता फारुख शाह जाति मुसलमान उम्र 20 निवासी रानीखेडी, नाथिया उर्फ जेनुल पिता शबाबनूर मुसलमान उम्र 21 निवासी रानीखेडी, शमाबी पति फारुख शाह जाति मुसलमान उम्र 43 साल निवासी रानीखेडी, सोयेब पिता फारुख शाह मुसलमान निवासी रानीखेडी, शबाबनूर पिता सोकिन शाह मुसलमान निवासी रानीखेडी के विरुद्ध धारा 366, 294, 506, 323, 354,34 भादवि 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का पंजबीद्ध कराया गया था। जिसका असल अपराध थाना राजोद पर दिनांक 17.06.2023 को अपराध क्रमांक 282 / 2023 धारा 366, 294, 506, 323, 354,34 भादवि 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय इन्द्रजीत बाकलवार, अनुविभागीय अधिकारी सरदारपुर आशुतोष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजोद रोहित कछावा के द्वारा टीम बनाकर घटना दिनांक से फरार आरोपीयों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु भरसक प्रयास किये जा रहे थे। जिसमें आज दिनांक 13.09.2023 को मुखबीर की सूचना मिलेने पर आरोपीयों की तलाश में एक टीम रवाना होकर भेसला चौपाटी पर पहुँची जहाँ पर रोड किनारे गुजरात जाने हेतु बस का इंतजार कर रहे थे। जिन्हें हमराह फोर्स की मदद से पकड़ा गया । जिन्हे थाने लाकर गिरफ्तार किया गया । उक्त अपराध में अन्य दो आरोपी शबाबनूर व सोएब फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोहित कछावा, उ.नि विक्रम सिंह देवडा, प्र.आर. मंगल सिंह मेडा, आर. मोहित सेन, दीपक शर्मा, म.आर. हिना खराडी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments