✍️सरदार पाटीदार लेडगांव 9753214250
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा की तैयारी को लेकर शनिवार को चंद्रलीला पैलेस बदनावर में भाजपा के सभी 6 मंडलो की संयुक्त विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
इस मौके पर उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, जन आशीर्वाद यात्रा के जिला प्रभारी मुकामसिंह किराड़े ने बैठक को संबोधित किया। अतिथियों ने भारतमाता व पार्टी के पितृपुरुष के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरुआत की।
स्वागत भाषण विधायक प्रतिनिधि व यात्रा प्रभारी राजेंद्र सराफ ने दिया। यात्रा के जिला प्रभारी मुकाम सिंह किराड़े ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा 10 सितंबर को जिले में प्रवेश करेगी। पहली सभा धरमपुरी में होगी। इसके बाद जिले की सभी विधानसभा में यात्रा पहुंचेगी। यात्रा को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करे व लोगो को यात्रा में आने का निमंत्रण दे। बदनावर में यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत ह्यो। ऐसी व्यवस्था करे। किराड़े ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे जिले में उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने कहा कि जनआशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाए। मण्डल स्तर से लेकर शक्ति केन्द्र ओर बूथ स्तर के कार्यकर्ता को सक्रिय करना पड़ेगा। यात्रा को हर वर्ग का साथ मिले। इसका ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय आ गया है। सभी एकजुट रहकर पार्टी का काम करे। सोमानी ने बताया कि यात्रा संभवत 17 सितंबर को बदनावर आएंगी। जहां धारसीखेड़ा गांव से क्षेत्र में प्रवेश करेगी। भेसोला में रथ सभा होगी। इसके बाद यात्रा का रास्तेभर गांव गांव स्वागत होगा। बाद में यात्रा बदनावर नगर में प्रवेश कर बस स्टैंड पहुंचेगी। यहां आम सभा होगी। यात्रा से कानवन व नागदा होते हुए धार की ओर रवाना होगी।
उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में बदनावर क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर दोनो बदली है। पहले कांग्रेस के राज में न सड़क थी, न शिक्षा व्यवस्था थी, न बिजली थी और न कानून व्यवस्था। आज हालात बदल गए है। बीमारू राज्य से अब मध्यप्रदेश विकासशील राज्य बना है। उन्होंने कहा कि बदनावर में लगने वाले बड़े उद्योगों से हमारी युवा पीढ़ी का भाग्य उदय होगा। रोजगार के साथ साथ विकास के द्वार खुलेंगे। दत्तीगांव ने बताया कि खेरवास में लगा सोया प्लांट व छायन में स्थित कपड़ा कारखाने का मुख्यमंत्री से समय लेकर शुभारंभ करने की तैयारी चल रही है। जनआशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी आ रहे है। उन्होंने कहा की हमे बूथ स्तर पर जाकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है। हमारे कार्यकर्ता संगठन भाव को लेकर सदैव कार्य करते है। इसलिए पार्टी की प्रदेश से लेकर केंद्र तक सरकार है। भाजपा विचारों एवं सिद्धांतो पर चलने वाली पार्टी है। संगठन भाव को लेकर काम करे। अगर कोई नाराजगी है तो हम बैठकर दूर करेंगे। कार्यकर्ता हमारी असली ताकत है। जिनकी बदौलत आज भाजपा पूरे विश्व मे जानी जाने लगी है। दत्तीगांव ने कहा कि यह यात्रा जनता से आशीर्वाद लेने हेतु निकाली जा रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका को समझते हुए यात्रा की तैयारियों में सक्रियता से लगना है। यह हमारे लिए स्वर्णिम अवसर है। जिसमे हमारी सरकार की उपलब्धियो को जनता के बीच रखने का मौका मिल रहा है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर जिला सह प्रभारी महेंद्रसिंह पिपलीपाडा, यात्रा के विधानसभा प्रभारी दिनेश गिरवाल व राजेद्र सराफ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, अशोक सोंनी, जितेंद्र जाट, जिला मंत्री विक्रम पटेल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चे के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नरेद राठौड़, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिव पाटीदार, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कटारा, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह सक्तावत, विधानसभा संयोजक मोहन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पवन डोड, धर्मेंद्र राठौड़, मुन्नालाल पटेल, लाखन सिंह नवासा, प्रजेंद्र भट्ट, शिवरामसिंह रघुवंशी, राकेश चौहान, कुलदीप पटेल, निशांत सिंह भाटी, मुकेश मालिवाड आदि अतिथि रूप में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने किया। आभार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा ने माना। बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।
