back to top
Saturday, April 18, 2026
HomeAll Newsधार जिले के लेडगांव में हुई चोरी के खुलासे पर ग्रामीणों ने...

धार जिले के लेडगांव में हुई चोरी के खुलासे पर ग्रामीणों ने किया थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी का सम्मान

✍️सरदार पाटीदार, लेडगांव 9753214250

विगत दिनों धार जिले में अमझेरा थाने के दसाई चौकी अंतर्गत ग्राम लेडगांव में किसानों के यहां हुई चोरी का पुलिस द्वारा जल्द खुलासा कर देने पर लेडगांव वासियों ने एक सम्मान समारोह रख अमझेरा थाना प्रभारी संजयसिंह बेद तथा दसाई चौकी प्रभारी राजू मकवाना को शॉल श्रीफल भेंट कर, सांफा पहना कर सम्मानित किया है। इस दौरान थाना प्रभारी श्री बेद ने कहा कि मेरी इस थाने पर नई पोस्टिंग है, आप के द्वारा दिए सम्मान ने मुझे ऊर्जा दी है, आपने पुलिस के प्रति विश्वास जताया है, ये खुलासा भी आप नागरिकों के सहयोग व प्रयास से ही संभव हो सका है, ऐसा सहयोग आप हमारे साथ बनाए रखें ताकि वाभिष्य में हम वारदात होने से पहले ही रोक सकें। दसाई चौकी प्रभारी राजू मकवाना ने कहा कि मुखिया मजबूत हो तो घर का प्रत्येक सदस्य मजबूत होता है, हमारे कप्तान साहब, एसडीओपी साहब व टीआई साहब का मार्गदर्शन तथा जनता का सहयोग ही इस सफलता के कारक है और ये ही असली सम्मान के हकदार है। उल्लेखनीय है कि एसआई श्री मकवाना वाकई एक काबिल पुलिस अधिकारी हैं, इनके द्वारा थाना राजोद में रहते कई बड़ी चोरियों के खुलासे हुए है, आज भी राजोदवासी इन्हे एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में याद करते हैं। साथ ही उक्त चोरी के मामले को लेकर मीडिया का भी विशेष सहयोग रहा, जिसने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस ओर प्रमुखता से आकर्षित करवाया था। जिसको लेकर लेडगांव में हुए सम्मान समारोह के आयोजन में डॉक्टर कुंदन वर्मा को भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छी सेवा देने पर सम्मानित किया गया है। दसई प्रेस क्लब अध्यक्ष मनीष चौधरी, प्रतिक राठौर, सरदार पाटीदार, पवन पाटीदार, नरेंद्र पवार, दशरथ पाटीदार, महेश पाटीदार, दीपक विश्वकर्मा, सरदारपुर प्रेस क्लब से शैलेंद्र पवार, रमेश प्रजापत, भंवर सिंह सुनेर, मनोज बैरागी, लोकेंद्र बैरागी, जगदीश मारू, भंवर लाल जाट आदि पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान गांव के वरिष्ठ नागरिक व अध्यापक भरतलाल जी पाटीदार, सचिव रविंद्र पाटीदार, दिनेश भालोड, शांतिलाल भालोड, हरिरामजी भालोड आदि बड़ी संख्या में नागरीकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर के वरिष्ठ नागरिक अध्यापक भारतलाल जी पाटीदार द्वारा किया गया तथा आभार दसरथ पाटीदार ने व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments