बेबाक आज़ाद 9993756976
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में अलग अलग दिनांको को अलग अलग थाना क्षेत्र में आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तारतम्य में आज दिनांक 30.04.2023 को पुलिस थाना सागौर क्षेत्र के अन्तर्गत गुरूकृपा गार्डन में थाना सागौर एवं थाना पीथमपुर के पैसा एक्ट के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिती के सदस्यो का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस थाना सागौर एवं पीथमपुर के ग्राम सभा के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिती के सदस्य उपस्थित हुए जिन्हे पैसा एक्ट के अन्तर्गत शांति विवाद निवारण समिती के द्वारा किये जाने वाले कार्यो का प्रशिक्षण नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर श्री तरूणेन्द्रसिंह बघेल एवं अजाक उपुअ सुश्री निलेश्वरी डावर एवं तहसीलदार पीथमपुर श्री सुरेश नागर के द्वारा पैसा एक्ट के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी सदस्यो से कार्य के दौरान आने वाली समस्याए जानी एवं उनसे सुझाव प्राप्त किये । इस दौरान महिला अपराधो के संबंध में जानकारी अजाक उपुअ सुश्री निलेश्वरी डावर के द्वारा दी जाकर महिलाओ के अधिकारो के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व सडक सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत यातायात नियमो के संबध में हेतु आवश्यक समझाइश देकर नियमो के पालन हेतु पेम्प्लेट वितरित किये गये पश्चात सभी उपस्थित जनो को स्वलपाहार कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान पीथमपुर अनुभाग के सभी शांति विवाद निवारण समितीयो के सदस्यो व पत्रकार बंधुओ के अतिरिक्त अनुभाग के थाना प्रभारी पीथमपुर श्री समीर पाटीदार, थाना प्रभारी सेक्टर 01 श्री लोकेश भदोरिया, श्री राजेन्द्रसिंह भदोरिया थाना प्रभारी सागौर, चौकी प्रभारी दिग्ठान श्री योगेन्द्रसिंह जादोन, चौकी प्रभारी घाटाबिल्लोद श्री प्रतीक शर्मा सहित थाने का बल उपस्थित रहा।
