✍️सरदार पाटीदार, सरदारपुर न्यूज़….
सरदारपुर के नजदीक ग्राम लेडगांव में पाटीदार समाज की कुलदेवी मां उमिया माता के फोटो मंदिर की स्थापना विधि विधान से पाटीदार समाज के श्री राम मंदिर में की गई। वही बग्गी रथ की व्यवस्था नगर के ओम प्रकाश पिता भरत लाल जी पाटीदार के द्वारा की गई थी जिसमें पाटीदार समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई एवं माताजी के रथ की अगवानी में समस्त पाटीदार समाज के लोग उपस्थित रहे एवं उमिया माता सेवा संस्थान उंझा के ट्रस्टी, उमिया माता फोटो मंदिर के अध्यक्ष एवं उमिया माता सेवा संस्थान गुजरात के अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए डॉक्टर भगवान भाई पाटीदार एवं कृष्णकांत पाटीदार तिरला वाले की गई की गरिमामय उपस्थिति में समस्त पाटीदार समाज लेड गांव द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं नगर के प्रमुख मार्गो पर पाटीदार समाज लेड गांव के द्वारा बग्गी एवं रथ एवं अतिथियों का उनका भव्य स्वागत किया गया एवं एवं उमिया माता के रथ को पूरे ग्राम में भ्रमण कराया गया फिर स्थापना श्री राम मंदिर पाटीदार समाज मंदिर में हुई एवं महाआरती की गई उसके पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई। समस्त अतिथियों की भोजन प्रसादी की व्यवस्था नगर के मनोहर लाल पिता गोविंद पाटीदार साल सी के द्वारा की गई पाटीदार समाज के वरिष्ठ नागरिक भरत लाल जी पाटीदार अध्यापक नाथू लाल जी पाटीदार पटवारी साहब शांतिलाल पाटीदार सोहन लाल पाटीदार मामा ईश्वरलाल पाटीदार ओम प्रकाश पाटीदार पत्रकार सरदार पाटीदार डॉक्टर पूनम चंद पाटीदार पत्रकार दशरथ पाटीदार एवं के लेड गांव नगर के समस्त पाटीदार बंधु उपस्थित थे।
