✍️बेबाक आज़ाद 9993756976
आज का सनातन पञ्चाङ्ग अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ भागवत प्रवक्ता श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट जिला धार 9630961077/9826418220
दिनांक:—14.02.2023
शुभसंवत् :—2079(राक्षस)
शके:—1944
सौम्ययायन याम्यगोल:
ऋतु:—शिशिर
माह:—फाल्गुन
पक्ष:—कृष्ण पक्ष
तिथि:—नवमी तिथि
दिन:—मंगलवार
नक्षत्र:—अनुराधा नक्षत्र
योग:—ध्रुव
करण:—तै
सूर्योदय :—प्रातः 06:26
सूर्यास्त : संध्या 05:34
सूर्य:—कुम्भ राशि में
चंद्रमा:—वृश्चिक राशि में
आज का राहूकाल दिन:—03:00 बजे से दिन:—04:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त:—दोपहर 11:36 से 12:24 तक
(नोट:—कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)
आज का पर्व त्योहार,मुहूर्त:—आज बजरंगबली को 108 बेलपत्र से बना माला पहनाने से रुका हुआ कार्य सिद्ध होता है।
?? दैनिक राशिफल ??
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
?मेष
मेष राशि वालों को काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें।
?वृष
वृष राशि वालों के परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है, योजना के तहत कार्य करने से लाभ होगा।
?मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अतः व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।
?कर्क
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी बहन भाई की चिंता व सेवा में व्यतीत हो सकता है, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। दीर्घकालिक निवेश आपके लिए हितकर रहेगा और दैनिक व्यापारियों के लिए लाभ के योग बनेंगे।
?सिंह
सिंह राशि वालों को आज कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। अपने काम में ध्यान केंद्रित करें।
??♀️कन्या
आपकी राशि का स्वामी बुध मकर में आ चुका है, शनि के कारण पापाकान्त है। अतः विशेष प्रकार की भागदौड़ आपको करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। मित्रों के सहयोग से नई निवेश संबंधी योजना के बारे में जानकारी मिलेगी।
⚖️तुला
तुला राशि वाले आज अकारण ही चिंतित और परेशान हो सकते हैं। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही, कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।
?वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों को आज अकस्मात मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य और व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।
?धनु
धनु राशि वालों को आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कार्यों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात्रि के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।
?मकर
मकर राशि वालों का आज सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबार में शुभ समाचार दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यापार में व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।
?कुंभ
कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा और मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।
?मीन
आपकी राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खोलेगा। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईष्र्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी से आज धन का लेन-देन ना करें अन्यथा वापिस नहीं मिलेगा। माता-पिता और गुरु की सेवा व देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूलें।
?हर महादेव हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो
