back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsक्या कहता हैं आज का दिन, श्री कृष्णाश्रय पौराणिक शाखा धुलेट जिला...

क्या कहता हैं आज का दिन, श्री कृष्णाश्रय पौराणिक शाखा धुलेट जिला धार का 22 जनवरी 23 रविवार का पंचांग

✍️बेबाक आज़ाद 9993756976

????#प्रतिदिन सनातन पंचाग ?????22 जनवरी 2023 ??????#अखिल विश्व सनातन धर्म एवं धर्म संघ अध्यक्ष राष्ट्रीय हिन्दू महासभा भारत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ भागवत प्रवक्ता श्री कृष्णाश्रय पोराणिक शाखा धुलेट जिला धार 9630961077/9826418220 ????????
.!! श्री गणेशाय नमः !!.???
शुभ् विक्रम् संवत् – 2079 नल,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1944 शुभकृत,
मास- (अमावस्यांत) – माघ माह,
पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- प्रथम 22:26:58,
दिन- #रविवार, सूर्य प्रविष्टे 9 माघ गते,
नक्षत्र- श्रवण 27:20:02, योग- वज्र 10:04:35, बाद-सिद्धि, करण- किंष्तुघ्न 12:23:57, बाद-बव, सूर्य- मकर राशिगत, चंद्र- मकर राशिगत, ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण, सूर्योदय- 07:15:01, सूर्यास्त- 17:50:27, दिन काल- 10:35:25, रात्री काल- 13:24:16, चंद्रास्त- 18:26:44, चंद्रोदय- 31:36:07,
राहू काल- 16:31 – 17:50 अशुभ,
यम घंटा- 12:33 – 13:52 अशुभ,
अभिजित – 12:12 – 12:54 शुभ,
दिशा शूल – पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र का दोष होता है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),
☀️ दिन की चौघड़ियाँ :~
उद्वेग- 07:15 – 08:34 अशुभ,
चर- 08:34 – 09:54 शुभ,
लाभ- 09:54 – 11:13 शुभ,
अमृत- 11:13 – 12:33 शुभ,
काल- 12:33 – 13:52 अशुभ,
शुभ- 13:52 – 15:12 शुभ,
रोग- 15:12 – 16:31 अशुभ,
उद्वेग- 16:31 – 17:50 अशुभ,
☀️ रात्री की चौघड़ियाँ …..
शुभ- 17:50 – 19:31 शुभ,
अमृत- 19:31 – 21:12 शुभ,
चर- 21:12 – 22:52 शुभ,
रोग- 22:52 – 24:33* अशुभ,
काल- 24:33* – 26:13* अशुभ,
लाभ- 26:13* – 27:54* शुभ,
उद्वेग- 27:54* – 29:34* अशुभ,
शुभ- 29:34* – 31:15* शुभ,
☀️ किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है :~

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
    ☀️ दिन का होरा चक्र …..
    सूर्य- 07:15 – 08:08,
    शुक्र- 08:08 – 09:01,
    बुध- 09:01 – 09:54,
    चन्द्र- 09:54 – 10:47,
    शनि- 10:47 – 11:40,
    बृहस्पति- 11:40 – 12:33,
    मंगल- 12:33 – 13:26,
    सूर्य- 13:26 – 14:19,
    शुक्र- 14:19 – 15:12,
    बुध- 15:12 – 16:05,
    चन्द्र- 16:05 – 16:57,
    शनि- 16:57 – 17:50,
    ☀️ रात्री का होरा चक्र …..
    बृहस्पति- 17:50 – 18:57,
    मंगल- 18:57 – 20:04,
    सूर्य- 20:04 – 21:12,
    शुक्र- 21:12 – 22:19,
    बुध -22:19 – 23:26,
    चन्द्र- 23:26 – 24:33, शनि- 24:33 – 25:40, बृहस्पति- 25:40 – 26:47, मंगल- 26:47 – 27:54, सूर्य- 27:54 – 29:01, शुक्र- 29:01 – 30:08, बुध- 30:08 – 31:15*,
    ?????#राशिफल !!
    ☀️ 1मेष राशि :- आज यात्रा में कष्ट अथवा दुर्घटना योग बन सकता है। काम में असफलता होने की आशंका बनी रहेगी। मन में अशांति रहेगी। इन्द्रियों को बस में न रखने वाले लोग बुद्धि विकार का शिकार होंगे। राज्य कृपा प्राप्त होने के अवसर हैं। नवीन पद बड़ों से अनुग्रह तथा मङ्गल कार्य में सम्मलित होने का अवसर के साथ-साथ धन लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। धन-धान्य की प्राप्ति होगी आय में वृद्धि होगी। रोग से छुटकारा मिलेगा। भूमि लाभ की संभावना है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – श्याम है।
    ☀️2 वृषभ राशि :- आज आपको आकस्मिक लाभ होने की संभावना है। महिला मित्रों के संपर्क से, सुख, यश एवम् आनंद की प्राप्ति होगी। शत्रु पराजित होंगे, परंतु आकस्मिक धन व्यय की भी संभावना रहेगी। अशांति का जन्म होगा। निरर्थक भ्रमण हो सकता है। राज्य से विरोध के साथ-साथ धनव्यय भी हो सकता है। पत्नी सुख में कमी आएगी। मानहानि की संभावना है। स्त्री बच्चों को कष्ट हो सकता है। नेत्र रोग एवम् भाइयों से वैर होने की संभावना है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।
    ☀️3 मिथुन राशि :- आज आपके हाथ से ख्याति प्राप्त करने वाला कार्य हो सकता है। धन लाभ के साथ-साथ, वाहन सुख एवम् दाम्पत्य सुख भी प्राप्त होने के योग हैं। बीमार व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। परंतु षड्यंत्र के शिकार भी हो सकते हैं जिससे मान, सम्मान में कमी, मानसिक अशांति, साथ ही शारीरिक कष्ट की संभावना होती है। चले आ रहे कार्यों में व्यवधान होगा। ज्वर-रक्त विकार बवासीर के रोगियों को विशेष कष्ट, फूडप्वाईजन की संभावना है। हथियार रखने वाले लोगों को हथियार से कष्ट, स्त्री को कष्ट दुर्घटना एवम् उपद्रव योग बनेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – भूरा है।
    ☀️4 कर्क राशि :- आज रोगी व्यक्तिओं के लिए दिन अच्छा नहीं है। शीत प्रकृति के लोगों को स्वांस, खांसी, अपच हो सकती है। सामान्य व्यक्ति को भी त्वचा सम्बंधित कष्ट हो सकता है। मानसिक कष्ट के साथ विवाद, धनहानि से बचें। दुर्जनों से भेंट, सिर दर्द, आंख दर्द, व्यापार में हानि की संभावना रहेगी। किसी कार्य में असफलता मिलने से क्षोभ अग्निभय, धनहानि, राजदण्ड भय-पित्त की अधिकता रहेगी। व्यथित होकर कटुभाषी होंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आसमानी है।
    ☀️5 सिंह राशि :- आज आपके बनते हुए कार्य बिगड़ते नजर आएंगे। स्वास्थ्य भी साथ नहीं देगा। बच्चों से मन मुटाव, शत्रुओं से भय होने की संभावना है। मन अशांत तथा देवताओं से विरक्ति बढ़ेगी। दुर्भाग्य के पूरे लक्षण दिखेंगे। परंतु किसी संत पुरुष के दर्शन अथवा प्रेरणा से रोग-मुक्ति की संभावना है। आकस्मिक धन, प्रतिष्ठा लाभ होगा। अचानक साहस में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर अंकुश लगेगा। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। राज्य से लाभ, धनवृद्धि तथा तर्क-शक्ति से लाभ होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।
    ☀️6 कन्या राशि :- आज आपको दिन के पूर्वार्ध में पूर्ण गृह सुख मिलने का योग है। उच्चाधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब होंगे। स्वस्थ रहेंगे। राज्य से धनलाभ भी हो सकता है। जिस कार्य में व्यस्त हैं पूर्ण होने का योग है। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। परंतु दोपहर के बाद वाहन भय की संभावना, मानसिक कष्ट, घरेलू कलह, सुख संसाधन में कमी आएगी। अचानक शत्रुओं का अभ्युदय होगा। जमीन-जायदाद की समस्या बढ़ेगी। अस्वस्थ लोगों के रक्तविकार ज्वर, छाती के रोग, पीड़ा बढ़ सकती है। माता को भी कष्ट हो सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नारंगी है।
    ☀️7 तुला राशि :- आज आपकी पूर्ण प्रसन्नता का योग बन रहा है। व्यापारी वर्ग को विशेष लाभ के साथ ही बाल-बच्चों से सुख, स्त्री सुख तथा तरल पदार्थ से आपको लाभ होगा। कुछ भ्रान्तियां जन्म लेंगी, जिससे धनहानि एवम् दुर्घटना योग बन सकता है। आपकी बुद्धि भ्रमित होकर पाप वृत्ति में मन लगेगा। शत्रुओं से पीड़ा होगी। स्वास्थ्य बाधा धनहानि की भी आपको संभावना रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है।
    ☀️8 वृश्चिक राशि :- आज आप मानसिक अशांति, भय, चिंता से ग्रसित रहेंगे, परंतु समय अच्छा है। अचानक धनागम की भी संभावना होगी। आपकी परिश्रम सार्थक होने की संभावना बहुत ही कम है। परंतु पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सुख में वृद्धि, सुन्दर भोजन एवम् वस्त्रों के लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ, पराक्रम में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर नियंत्रण प्राप्त होगा। लम्बे समय से चली आ रही बाधा समाप्त होगी। धन लाभ-अन्न लाभ, सोने एवम् ताम्बे से लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – श्याम है।
    ☀️9 धनु राशि :- आज आपको खान-पान का सुख उत्तम मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आनंद की प्राप्ति होगी। उपहार एवम् धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक सुख की हानि, व्यापार, नौकरी में बाधा, उदर पीड़ा, सिरदर्द मानहानि की संभावना होगी। स्त्री से कलह, भाइयों से विवाद, नेत्र विकार, स्त्री के स्वास्थ्य में गिरावट, स्वजनों को कष्ट भोजन वस्त्र आदि से असंतुष्ट रहेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।
    ☀️ 10मकर राशि :- आज आपको मानसिक कष्ट रहेगा। कार्यों में असंतोष रहेगा। कुटुम्ब द्रोह, नेत्र पीड़ा की संभावना रहेगी। भोजन कष्ट तथा पापकर्म में प्रवत्ति बार-बार होने से मन अशांत रहेगा। मान-अपमान की संभावना है। अपच, ज्वर, रक्तचाप का भय, विवाद, राजभय, आकस्मिक व्यय भी बढ़ सकता है। किया हुआ पुरुषार्थ निष्फल हो सकता है। परदेश भ्रमण तथा कार्यों में बाधा होगी। चोट, भय, रोग, गुप्त रोग, नेत्रविकार आघात दुर्घटना, पापकर्म में रूचि, भाइयों से मत भेद तथा शत्रुओं से भय बढ़ेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
    ☀️ 11कुम्भ राशि :- आज धन प्राप्ति के योग बनेंगे। दिन-भर का समय मित्र बंधुओं के साथ सुखमय व्यतीत होगा। राजनीतिक लोगों को जन संपर्क का लाभ मिलेगा। साथ ही किसी तरह का लांछन झूठा आरोप लग सकता है। अकारण धन हानि, आय में कमी, रोग में वृद्धि, भाइयों से विरोध तथा मानहानि हो सकती है। रोजी-रोजगार में बाधा होगी। शत्रुओं से भय होगा, धर्म से अरुचि होगी। भाइयों से कष्ट होगा। शारीरिक निर्बलता बढ़ेगी। रोग का प्रहार हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – संतरी है।
    ☀️ 12मीन राशि :- आज आपके चित्त में अशांति रहेगी। स्वजन से मनमुटाव होने की संभावना होगी। छाती में दर्द होने की संभावना तथा ह्रदय रोगी को कष्ट रहेगा। जल एवम् स्त्री से भय दाम्पत्य सुख में कमी रहेगी। परंतु सज्जनों का संग प्राप्त होगा। धनलाभ के योग हैं। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान, गौरव की प्राप्ति, राज्य लाभ तथा मित्रों का अभ्युदय होगा। साथ ही रोजी-रोजगार में बाधा आएगी। चोरों से भय होगा। परदेश भ्रमण के साथ तामसी भोजन की प्राप्ति स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – आकाशी है।
    ????#सुविचार !
    “शिक्षा कल्पो व्याकरणं निरुक्तं छन्दसामिति।
    ज्योतिषामयनं चैव षडंगो वेद उच्यते॥”

भावार्थ :- शिक्षा, कल्पसूत्र, व्याकरण (शब्द/ व्युत्पत्ति शास्त्र), निरुक्त (कोश), छन्द (वृत्त), और ज्योतिष (समय/खगोल शास्त्र) – ये छः वेदांग कहे गये हैं। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङगल करें हर हर महादेव सनातन धर्म की जय┉हो ? ? ? ?

।????

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments