back to top
Friday, April 17, 2026
HomeAll Newsपाटीदार समाज के नवनियुक्त प्रान्तयाध्यक्ष श्री पटेल के प्रथम लेडगांव आगमन पर...

पाटीदार समाज के नवनियुक्त प्रान्तयाध्यक्ष श्री पटेल के प्रथम लेडगांव आगमन पर किया भव्य स्वागत, जय सरदार जय पाटीदार के जयकारों से गुंजा लेड गांव नगर…. 

सरदार पाटीदार, सारदारपुर

पाटीदार समाज संगठन के त्रिवार्षिक निर्वाचन उज्जैन में संपन्न हुए जिसमें कृष्णकांत पटेल  तिरला को समाज का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया गया जिससे संपूर्ण मध्यप्रदेश में हर्ष एवं बधाई का माहौल चल रहा है। बुधवार को सरदारपुर तहसील के ग्राम लेडगांव में प्रथम नगर आगमन पर बड़े हर्षोल्लास के साथ सभी समाज जनों ने स्वागत अभिनंदन किया। प्रांत अध्यक्ष का पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां उमिया के चित्र एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण पूजन किया गया। सभी वरिष्ठ समाज जनों के द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों का साफा बांधकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष कृष्णकांत पटेल के साथ में उपस्थित हुए पूर्व प्रांत अध्यक्ष डॉक्टर भगवान भाई पाटीदार, बगदीराम जी चौहान साहब, राधेश्याम जी बोरदिया, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यतींद्र पाटीदार, भरत लाल जी अध्यापक, सरदारपुर तहसील अध्यक्ष विजय पाटीदार, ग्राम लेडगांव के पूर्व सरपंच साहब कालूराम जी पाटीदार आदि मंचासीन थे ग्राम लेडगांव के समाज जनों के द्वारा धार जिला कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र मुकाती, पूर्व जिला अध्यक्ष सरदार पटेल युवा संगठन सोमन पाटीदार का भी स्वागत किया गया साथ ही समाज के ओम प्रकाश पाटीदार लेडगांव एवं ओम प्रकाश पाटीदार बडवैली का जन्मदिन भी सभी समाज जनों के मध्य मनाया गया एवं सभी वरिष्ठ जनों द्वारा आशीर्वाद एवं शुभाशीष दिया। शांतिलाल जी पाटीदार पटवारी, सोहन लाल पाटीदार, पत्रकार सरदार पाटीदार, शंकर पाटीदार बिछिया,  डॉ पूनमचंद पाटीदार, अध्यापक नाथू लाल जी पाटीदार, मुकेश  राणावत एवं कार्यक्रम का संचालन पूर्व तहसील अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का आभार अध्यापक नाथू लाल जी पाटीदार द्वारा माना गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पत्रकार सरदार पाटीदार के द्वारा दी गई।
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments