गोपाल मारू, बरमण्डल
बरमंडल. राजोद थाना अंतर्गत बरमंडल के समिप एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्महत्या का कारण शादी नहीं होना बताया गया। घटना सिंदुरिया की है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर भिजवाया। खेत पर पेड़ पर लटक कर भीमा पिता हिरालाल मुनिया 20 वर्ष ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। फांसी के फंदे पर लटका देख ग्रामीणों ने चोकिदार को सुचना दी। इसके बाद में युवक के परिजनों को सूचना दी गई। राजोद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरदारपुर भेजा है।
